सैटेलाइट से राजस्थान के जंगलों में लगने वाली आग का मिलता है अलर्ट : अब तक करीब 4700 से ज्यादा हादसों पर समय रहते पाया काबू, सिस्टम में शामिल राज्य का पूरा वन क्षेत्र 

वन विभाग के लिए बहुत कारगर साबित हो रहा है

सैटेलाइट से राजस्थान के जंगलों में लगने वाली आग का मिलता है अलर्ट : अब तक करीब 4700 से ज्यादा हादसों पर समय रहते पाया काबू, सिस्टम में शामिल राज्य का पूरा वन क्षेत्र 

इस सिस्टम में राज्य का पूरा वन क्षेत्र शामिल है। वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार फायर अलर्ट सिस्टम वन विभाग के लिए बहुत कारगर साबित हो रहा है। 

जयपुर। राजस्थान के जंगलों में आग लगने के बाद तुरंत मौके पर पहुंचना वन विभाग के लिए बहुत आसान हो गया है। अब आग लगने पर पलक झपकते ही अफसरों के पास इसका अलर्ट पहुंचता है। सबसे खास बात ये है कि इस सिस्टम में राज्य का पूरा वन क्षेत्र शामिल है। वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार फायर अलर्ट सिस्टम वन विभाग के लिए बहुत कारगर साबित हो रहा है। 

देहरादून से कंट्रोल हो रहा अलर्ट सिस्टम 
फारेस्ट फायर अलर्ट सिस्टम के जरिए राजस्थान समेत पूरे देश के जंगलों में लगने वाली आग की तुरंत सूचना पहुंचती है। देहरादून से सैटेलाइट के जरिए अलर्ट सिस्टम का पूरा कंट्रोल हो रहा है। सबसे खास बात ये है कि आग लगते ही वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) और क्षेत्रीय फील्ड अधिकारियों के मोबाइल पर एसएमएस के जरिए तुरंत अलर्ट पहुंचता है। अलर्ट में वन क्षेत्र का नाम, लोकेशन तक पहुंचती है। जिससे समय पर मिला अलर्ट आग बुझाने में काफी कारगर साबित होता है। राजस्थान में पिछले कुछ सालों से अब तक 4700 आग की घटनाओं में ये सिस्टम काफी मददगार रहा। 

इससे समय रहते अलर्ट पहुंचने से जंगलों में आग पर काबू पा लिया जाता है। यदि आग पर 12 घंटे में कंट्रोल नहीं होता तो दोबारा इसका अलर्ट जारी होता है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) अरिजीत बनर्जी का कहना है कि यह सिस्टम हमारे लिए काफी मददगार रहा। लेकिन आम जनता की जागरूकता भी बहुत जरूरी है। सूचना प्रौद्योगिकी के उपवन संरक्षक अशोक जैन का कहना है इस सिस्टम का अलर्ट खासकर गर्मियों में हमारे लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि अधिकतर आग गर्मियों में ही लगती है। 

आम व्यक्ति भी कर सकता है मदद 
जंगलों में लगने वाली आग को कंट्रोल करने के लिए आम व्यक्तियों तक भी अलर्ट मिल सकता है। इसके लिए उन्हें वन सर्वेक्षण देहरादून की वेबसाइट पर जाकर फॉरेस्ट फायर मेन्यू पर जाकर क्लिक करना होगा। साथ ही पूरी जानकारी साझा करनी होगी। इसके बाद आपके जिले की आग लगने की घटनाओं का अलर्ट व्यक्ति के मोबाइल पर आएगा। इस अलर्ट से वे भी वन क्षेत्र में लगने वाली आग की घटनाओं की सूचना आसपास के लोगों को दे सकते हैं। 

Read More VB G RAM G को लेकर जिलों में जागरूकता अभियान, 11–13 जनवरी तक प्रभारी मंत्रियों का दौरा

 

Read More निगम का चला बुलडोजर : 25 ट्रक सामान जब्त, 38,500 रुपए का वसूला जुर्माना ; 60 से ज्यादा जगहों पर हटाए कब्जे

Tags: fire

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा