अरावली बचाओ–भविष्य बचाओ : NSUI का जयपुर में पैदल मार्च, गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे पर पुलिस ने रोका

सचिन पायलट राजनीतिक प्रदर्शन में अपने बेटे के साथ नजर आए

अरावली बचाओ–भविष्य बचाओ : NSUI का जयपुर में पैदल मार्च, गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे पर पुलिस ने रोका
नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया NSUI राजस्थान द्वारा अरावली बचाओ–भविष्य बचाओ अभियान के तहत शुक्रवार को जयपुर में पैदल मार्च निकाला गया। जालूपुरा थाने के सामने से शुरू हुए इस मार्च को पुलिस ने गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे पर रोक लिया। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि प्रदर्शन की अनुमति यहीं तक थी और आगे बढ़ने पर कार्रवाई की जाएगी।

जयपुर। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया NSUI राजस्थान द्वारा अरावली बचाओ–भविष्य बचाओ अभियान के तहत शुक्रवार को जयपुर में पैदल मार्च निकाला गया। जालूपुरा थाने के सामने से शुरू हुए इस मार्च को पुलिस ने गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे पर रोक लिया। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि प्रदर्शन की अनुमति यहीं तक थी और आगे बढ़ने पर कार्रवाई की जाएगी। मार्च में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी AICC के महासचिव एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अपने 14 वर्षीय बेटे अरान पायलट के साथ शामिल हुए। यह पहला अवसर रहा, जब सचिन पायलट किसी राजनीतिक प्रदर्शन में अपने बेटे के साथ नजर आए।

इस दौरान पायलट ने भाजपा सरकार पर अरावली पर्वत श्रृंखला को खतरे में डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज भी सैकड़ों स्थानों पर अवैध खनन जारी है, जिसे सरकार रोकने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि कोर्ट में दिए जाने वाले हलफनामे और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है। NSUI प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। जाखड़ को कार्यकर्ताओं ने कंधों पर बैठाकर मंच तक पहुंचाया। मार्च का समापन जयपुर कलेक्ट्रेट पर किया जाना था। उधर, जालूपुरा में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के सरकारी आवास के सामने मंच बनाए जाने पर विवाद भी सामने आया, जिस पर उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र' सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र'
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन सुरक्षा को लेकर नए तकनीकी मानक अधिसूचित किए हैं। इसके तहत 1 अक्टूबर...
181 राजस्थान संपर्क पोर्टल की हकीकत परखने आम नागरिक बने शासन सचिव ,मौके पर कराया शिकायतों का समाधान
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल! मनोज जरांगे ने 31 मिनट की ऑडियो क्लिप सुनाकर साजिश का लगाया आरोप
दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने और रात 12:30 बजे तक मेट्रो चलाने की मांग, व्यापार महासंघ ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात
आमेर महल में फिर शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध हाथी सवारी, पर्यटकों को मिलेगा शाही अंदाज का अनुभव
सीतापुरा की ज्वेलरी फैक्ट्री में आग: दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत, 5 कर्मचारी बेहोश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, हमले से पहले होटल में हथियारों की टेस्टिंग; 10 गिरफ्तार