राजस्थान विश्वविद्यालय में एनएसयूआई ने निकाली 'संविधान बचाओ रैली', छात्रों ने लिया भाग
एनएसयूआई की ओर से इस रैली का आयोजन
राजस्थान के सबसे बड़े राजस्थान विश्वविद्यालय में मंगलवार को संविधान दिवस के मौके पर संविधान बताओ रैली का आयोजन किया जा रहा है
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय में संविधान दिवस के मौके पर 'संविधान बचाओ रैली' का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय कैंपस में आयोजित की जा रही संविधान रैली में बड़ी संख्या में राजस्थान विश्वविद्यालय और संगठन कॉलेज महाराजा महारानी कॉमर्स राजस्थान के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
छात्र संगठन एनएसयूआई की ओर से इस रैली का आयोजन किया गया, जिसमें एनएसयूआई राजस्थान के पदाधिकारी भी भाग ले रहे हैं। एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश भाटी ने बताया कि संविधान खतरे में है, इसे बचाने के लिए विद्यार्थियों को आगे आने की जरूरत है। इसे ध्यान में रखते हुए संविधान रैली का आयोजन किया गया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Dec 2025 16:56:16
पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर बार-बार उसके साथ गलत काम करता रहा। भाई के...

Comment List