महाशिवरात्रि व्रत का वैज्ञानिक महत्व

महाशिवरात्रि यानी शिव और शक्ति की आराधना का दिन।

महाशिवरात्रि व्रत का वैज्ञानिक महत्व

हर साल फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, ये दिन महादेव और माता पार्वती की विशेष पूजा का दिन माना गया है।

हर साल फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, ये दिन महादेव और माता पार्वती की विशेष पूजा का दिन माना गया है। महाशिवरात्रि यानी शिव और शक्ति  की आराधना का दिन। इस दिन शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखा जाता है। शिव की पूजा और भक्ति करने से ही कष्ट दूर हो जाते हैं।  सच्चे मन से शिव भक्ति करने वाले भक्तों पर उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है।

तन का शुद्धीकरण
व्रत रखने से तन का शुद्धीकरण होता है। व्रत रखने से रक्त शुद्ध होता है। आतों की सफाई होती है। पेट को आराम मिलता है। उत्सर्जन तंत्र और पाचन तंत्र, दोनों ही अपनी अशुद्धियों से छुटकारा पाते हैं। कई रोगों से मुक्ति मिलती है। श्वसन तंत्र ठीक होता है। उपवास रखने से कलोस्ट्रोल के स्तर कम होता है। व्रत से स्मरण शक्ति बढ़ती है। दिमाक स्वस्थ रहता है।  


ठोस वैज्ञानिक आधार
 सनातन धर्म और उसके पर्वों का ठोस वैज्ञानिक आधार है। वैज्ञानिक दृष्टि से महाशिवरात्रि पर्व भी अतिमहत्व का है। महाशिवरात्रि की रात्रि विशेष होती है। दरअसल इस रात्रि पृथ्वी का उत्तरी गोलार्द्ध इस तरह अवस्थित होता है कि मनुष्य के अंदर की ऊर्जा प्राकृतिक तौर पर ऊपर की तरफ  जाने लगती है। अर्थात प्रकृति स्वयं मनुष्य को उसके आध्यात्मिक शिखर तक जाने का मार्ग सुगम करती है। महाशिवरात्रि की रात्रि में जागरण करने एवं रीढ़ की हड्डी सीधी करके ध्यान मुद्रा में बैठने की बात बताई गई है।


सबसे बड़ा वैज्ञानिक
महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव की पूजा की जाती है। भगवान शिव को सबसे बड़ा वैज्ञानिक कहा गया है। समस्त प्रकार के तंत्र, मंत्र, यंत्र, ज्योतिष, ग्रह, नक्षत्र के जनक भगवान शिव ही हैं। इसलिए शिव के पास हर समस्या का समाधान हैं। इसी तरह प्रत्येक मंदिर में शिवलिंग स्थापित होता है। शिवलिंग ऊर्जा का एक पिंड है, जो गोल, लम्बा व वृत्ताकार होता है। शिवलिंग ब्रह्माण्डीय शक्ति को सोखता है।


व्याधियों का निवारण
रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, भस्म आरती,भांग -धतूरा और बेल पत्र आदि चढ़ाकर भक्त उस ऊर्जा को अपने में ग्रहण करता है। इससे मन व विचारों में शुद्धता तथा शारीरिक व्याधियों का निवारण स्वाभाविक है। शिवरात्रि के पश्चात ग्रीष्मऋतु का आगमन भी प्रारंभ हो जाता है। मनुष्य गर्मी के प्रभाव से बचने के लिए अपनी चेतना को शिव को समर्पित कर देता है। इससे मनुष्य तमाम तरह की व्याधियों से मुक्त हो जाता है। वैसे भी विज्ञान ध्यान ऊर्जा को विशेष महत्व देता है।

Read More  कोटा दक्षिण वार्ड 9: गंदगी और सुविधाओं का अभाव बढ़ा रहा परेशानी, वार्ड में स्मार्ट सिटी की झलक नहीं दिखाई देती

Post Comment

Comment List

Latest News

रजब माह का चांद दिखने पर शुरू होंगी मुख्य रस्में : ख्वाजा साहब के 814वें उर्स का दरगाह के बुलंद दरवाजा पर झंडारोहण के साथ आगाज, भीलवाड़ा के गौरी परिवार ने झंडा किया पेश रजब माह का चांद दिखने पर शुरू होंगी मुख्य रस्में : ख्वाजा साहब के 814वें उर्स का दरगाह के बुलंद दरवाजा पर झंडारोहण के साथ आगाज, भीलवाड़ा के गौरी परिवार ने झंडा किया पेश
ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के बुलंद दरवाजा पर बुधवार की शाम भीलवाड़ा के गौरी परिवार ने ख्वाजा साहब...
धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज डेट बदली : अब 01 जनवरी 2026 को होगी रिलीज, जानें वजह 
घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत