सूचना सहायक भर्ती परीक्षा में विधिक बाधाओं का तुरंत निस्तारण करें चयन बोर्ड : राठौड़

 राठौड़ ने अधिकारियों को निर्देश दिए 

सूचना सहायक भर्ती परीक्षा में विधिक बाधाओं का तुरंत निस्तारण करें चयन बोर्ड : राठौड़
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष के साथ बैठक कर जोर दिया कि विधिक बाधाओं को दूर करने के हरसंभव प्रयास किए जाएं।

जयपुर। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के निर्देश पर विभाग की शासन सचिव अर्चना सिंह ने सूचना सहायक भर्ती परीक्षा 2023 के अंतर्गत 3415 अभ्यर्थियों की नियुक्ति के संबंध में दस्तावेज सत्यापन बाद किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष के साथ बैठक कर जोर दिया कि विधिक बाधाओं को दूर करने के हरसंभव प्रयास किए जाएं और पैरवी तुरंत प्रभाव से करें, क्योंकि देरी की वजह से प्रदेश के अभियार्थियों एवं विभाग का नुकसान हो रहा है। 

बैठक में बताया गया कि कोर्ट ने भर्ती के अंतिम परिणाम जारी किए जाने पर रोक लगाई है। यह प्रकरण परीक्षा के प्रश्न से संबंधित है। राठौड़ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के साथ समन्वय कर याचिका के शीघ्र निस्तारण के प्रयास किए जाएं। बैठक में जानकारी दी गई कि विभाग सभी उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं दिव्यांग श्रेणी के प्रमाण पत्र को अलग से स्केन कर प्रमाणीकरण के लिए संबंधित संघों, बोर्ड को भेज चुका है। साथ ही सभी अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेज भी अलग से स्केन कर प्रमाणीकरण के लिए संबंधित विश्वविद्यालयों को प्रेषित किए जा रहे हैं, जिनमें से कुछ के प्रत्युत्तर विभाग को प्राप्त हो चुके हैं। बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि सूचना सहायक भर्ती परीक्षा 2023 की विचारित सूची में विशेष योग्यजन वर्ग में चयनित अभ्यर्थियों की नि:शक्तता की जांच के लिए एसएमएस अस्पताल जयपुर की ओर से मेडिकल बोर्ड का गठन किया जा चुका है। 

17 फरवरी से 7 मार्च तक निशक्तजन प्रमाणपत्र की जांच मेडिकल बोर्ड से किए जाने के आदेश जारी हो चुके है। सिंह ने निर्देश दिए कि प्रमाण पत्रों की जांच के लिए विश्वविद्यालयों, संस्थाओं एवं खेल संघों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर प्रमाणीकरण का कार्य शीघ्र करवाने का प्रयास किए जाए। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायती राज चुनाव-2026 : भाजपा में अब बागियों और नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने की कवायद शुरू पंचायती राज चुनाव-2026 : भाजपा में अब बागियों और नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने की कवायद शुरू
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 16 जिलों में जिला...
यूपीआई पर प्रस्तावित शुल्क स्थगित करने का स्वागत, व्यापार मंडल ने जताया आभार
तीसरे नवरात्र पर मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि और साहस की कामना
दूसरों की कीमत पर नहीं, सबको साथ लेकर आगे बढ़ता है भारत; मोदी ने कहा- आज दुनिया में बड़ा सवाल भरोसे का
दिवाली पर जयपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में छूट और इनामों की धूम,  जेईटीए का उत्सव शुरू
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एथेंस में भारतीय राजदूत से की मुलाकात, भारत-ग्रीस संबंधों पर चर्चा
जयपुर मेट्रो में अब टोकन की जगह क्यूआर कोड टिकट : टिकटिंग प्रणाली में बड़े बदलाव की तैयारी, चरणबद्ध तरीके से होगी लागू