पिंकसिटी प्रेस क्लब के स्थापना दिवस समारोह में वरिष्ठ और युवा पत्रकारों का सम्मान

एल.एल.शर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट और अरुण गुप्ता को मिला बेस्ट रिपोर्टर ऑफ द ईयर अवार्ड

पिंकसिटी प्रेस क्लब के स्थापना दिवस समारोह में वरिष्ठ और युवा पत्रकारों का सम्मान
अध्यक्ष मुकेश मीणा एवं महासचिव राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्रेस क्लब की तरफ  से दैनिक नवज्योति के मुख्य संवाददाता एवं वरिष्ठ पत्रकार एल.एल.शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए लाइफ  टाइम अचीवमेंट दिया गया।

जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब जयपुर के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को हुए मुख्य समारोह में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एवं विधायक गोपाल शर्मा ने शिरकत की। समारोह में पत्रकारों का सम्मान हुआ। वरिष्ठ पत्रकारों को लाइफ  टाइम अचीवमेंट और प्रबुद्ध एवं युवा पत्रकारों को बेस्ट जर्नलिस्ट अवार्ड दिए गए। अध्यक्ष मुकेश मीणा एवं महासचिव राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्रेस क्लब की तरफ  से दैनिक नवज्योति के मुख्य संवाददाता एवं वरिष्ठ पत्रकार एल.एल.शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए लाइफ  टाइम अचीवमेंट दिया गया।

नवज्योति के वाणिज्य संवाददाता अरुण गुप्ता को भी पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए बेस्ट रिपोर्टर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह जसविंदर बल, कुंजेश पतसरिया, शिवदयाल मिश्रा और राजेश पारीक को भी लाइफ  टाइम अचीवमेंट अवार्ड, सीनियर जर्नलिस्ट डॉ. मिथिलेश जैमिनी को बेस्ट जर्नलिस्ट ऑफ  द इयर अवार्ड और सुधांशु माथुर को बेस्ट एडिटर ऑफ  द इयर अवार्ड, कला एवं संस्कृति केटेगरी में राहुल शर्मा गौतम को अवार्ड, प्रिंट मीडिया केटेगरी में मदन कलाल,  विनोद शर्मा और सुभाष बंसल, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया केटेगिरी में शरत कुमार, भवानी सिंह देवड़ा, ध्वज आर्य, भारत दीक्षित, जितेश जेठानन्दानी, पीयूष शर्मा, वीडियो जर्नलिस्ट केटेगिरी में दिनेश शर्मा एवं दिनेश सविता, फोटो जर्नलिस्ट कैटेगिरी में संतोष शर्मा, पंकज शर्मा और दीपक सैनी, फोटो प्रदर्शनी संयोजन के लिए सुनील शर्मा और महेश आचार्य को अवार्ड दिए गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में सड़क पर मौत का तांडव : एक रात, 3 हादसे और 11 लोगों की मौत, चूरू से बगरू तक मचा कोहराम प्रदेश में सड़क पर मौत का तांडव : एक रात, 3 हादसे और 11 लोगों की मौत, चूरू से बगरू तक मचा कोहराम
ददरेवा के पास शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में...
दुनिया में बजा भारत का डंका! अशोक सेन को मिला प्रतिष्ठित ऑस्कर क्लेन मेडल
पंचायतीराज चुनाव : कहीं वोटिंग में जोश, कहीं सुस्ती! शुरुआती आंकड़े चौंकाने वाले
पिंकसिटी प्रेस क्लब के स्थापना दिवस समारोह में वरिष्ठ और युवा पत्रकारों का सम्मान
सरपंच बनने की होड़ : 212 ग्राम पंचायतों में 1525 प्रत्याशी मैदान में, कहीं निर्विरोध चुनाव नहीं
चांद पर इंसानों की वापसी! नासा ने तेज की तैयारी, दो दिग्गजों में मुकाबला
अमिताभ बच्चन का बंगला बम से उड़ाने की धमकी ,मेल में दिलजीत दोसांझ को भी जान से मारने को कहा गया