इधर-उधर की बात ना करें अशोक गहलोत, ये बताएं खुद का कारवां क्यों लुटा : अग्रवाल

गहलोत पराजय बोध में है

इधर-उधर की बात ना करें अशोक गहलोत, ये बताएं खुद का कारवां क्यों लुटा : अग्रवाल

प्रदेश का चुनाव अब चार साल बाद है। इस चुनाव में सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हम 160-170 सीटें जीतकर आएंगे। गहलोत पराजय बोध में है। 

जयपुर। भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने  पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सरकार को नकारा-निकम्मी कहने, मणिपुर के सीएम के वहां की हिंसा पर माफी मांगने को लेकर दिए बयान पर कहा कि जनता उनको चुनावों में पहले ही बता चुकी है, कि सरकार किसकी नकारा-निकम्मी थी। अग्रवाल ने बुधवार को यहां प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक ली। इसके बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में गहलोत के सरकार को नकारा-निकम्मी कहने, मणिपुर के सीएम के वहां की हिंसा पर माफी मांगने को लेकर दिए बयान पर कहा कि जनता उनको चुनावों में पहले ही बता चुकी है, कि सरकार किसकी नकारा-निकम्मी थी। गहलोत पर मैं बोलू तो अच्छा नहीं। वे इधर-उधर की बात ना करें, ये बताएं उनका खुद का कारवां क्यों लुटा था। चुनावों को जनता ने उनको बता दिया है कि उन्होंने प्रदेश के लिए कितनी मेहनत की थी। प्रदेश का चुनाव अब चार साल बाद है। इस चुनाव में सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हम 160-170 सीटें जीतकर आएंगे। गहलोत पराजय बोध में है। 

बैठक में संगठन चुनावों के साथ ही निकाय चुनावों पर चर्चा: अग्रवाल की ली गई संगठन पदाधिकारियों की बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद रहे। संगठन चुनावों के प्रदेश संयोजक नारायण पंचारिया ने अब तक हुए संगठन चुनावों की जानकारी दी। अग्रवाल ने समय पर चुनाव पूरे करने के निर्देश दिए। राठौड़ ने प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में आगामी निकाय चुनावों की भी चर्चा हुई है। अग्रवाल ने इसकी अभी से रणनीति बनाकर जीत के लिए काम करने की जरुरत बताई। 

भजनलाल सरकार ने क्रांतिकारी काम किए
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिछले एक साल में जो क्रांतिकारी कार्य किए है, वो आज तक किसी भी सरकार ने नहीं किए। राजस्थान के विकास के नए आयाम स्थापित किए। अपराध पर अंकुश लगाया, भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रदान किया। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन करने का एतिहासिक कार्य हुआ। तय है कि अगले विधानसभा चुनावों में भी भारी बहुमत के साथ सरकार बनेगी। 

 

Read More प्रश्नकाल से शुरू विधानसभा कार्यवाही, विभिन्न मुद्दों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और दो विधेयक होंगे पेश

Tags: ashok

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर