दिवाली पर एक सप्ताह तक बंद रहेगा सिंधीकैम्प बस स्टैंड ? रोडवेज बसों के संचालन में बड़ा बदलाव

ट्रैफिक पुलिस ने रोडवेज बसों के संचालन को लेकर नया आदेश जारी किया

दिवाली पर एक सप्ताह तक बंद रहेगा सिंधीकैम्प बस स्टैंड ? रोडवेज बसों के संचालन में बड़ा बदलाव
दिवाली के त्योहार पर शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के नाम पर ट्रैफिक पुलिस ने रोडवेज बसों के संचालन को लेकर नया आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, 3 से 9 नवंबर तक रोडवेज बसें सिंधीकैम्प बस स्टैंड पर नहीं आएंगी।

जयपुर। दिवाली के त्योहार पर शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के नाम पर ट्रैफिक पुलिस ने रोडवेज बसों के संचालन को लेकर नया आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, 3 से 9 नवंबर तक रोडवेज बसें सिंधीकैम्प बस स्टैंड पर नहीं आएंगी। अलग-अलग रूट की बसों को शहर के विभिन्न वैकल्पिक बस स्टैंड और निर्धारित स्थानों से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।आदेश के अनुसार, आगरा और दिल्ली रूट की बसें रोटरी सर्किल बस स्टैंड से, अजमेर रूट की बसें हीरापुरा बस स्टैंड से, टोंक रोड की बसें पुराने बाईपास पर क्लोवरलीफ के नीचे और सीकर रोड की बसें विद्याधर नगर स्टेडियम से संचालित होंगी।

डीसीपी ट्रैफिक प्रवीण नायक नूनावत ने रोडवेज प्रशासन को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। हालांकि, इस आदेश के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि क्या सिंधीकैम्प बस स्टैंड से एक सप्ताह तक बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा? अगर ऐसा होता है तो रोजाना बसों से सफर करने वाले शहरवासियों और बाहर से आने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जल जीवन मिशन 2.0 के लिए राजस्थान को मिलेंगे 3 हजार करोड़, केंद्र से अनुदान समय पर जारी करने पर चर्चा  जल जीवन मिशन 2.0 के लिए राजस्थान को मिलेंगे 3 हजार करोड़, केंद्र से अनुदान समय पर जारी करने पर चर्चा 
राजस्थान में जल जीवन मिशन के कार्यों को गति देने और पेयजल योजनाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए मुख्य सचिव...
61 वर्ष के हुए शाहरूख खान : 'फौजी' से बॉलीवुड के बादशाह तक का सफर, तीन दशक से ज्यादा समय से दर्शकों के दिलों पर किया राज
रेलवन ऐप यात्रियों के बीच तेजी से हो रहा लोकप्रिय, अनारक्षित टिकट बुकिंग पर मिल रही 3 प्रतिशत छूट
राजस्थान में नई टीडीआर पॉलिसी-2026 का प्रारूप जारी, 20 नवंबर तक आमजन दे सकेंगे सुझाव और आपत्तियां 
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आप को बड़ा झटका: 3 आप विधायकों ने थामा भाजपा का दामन, राजनीतिक गलियारें में हलचल
झुंझुनूं छापोली हादसे पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक, मुआवजे व जांच की मांग
धारा 90-ए के मामलों में सरकार ने किया कार्यक्षेत्र स्पष्ट, अब विकास प्राधिकरण और नगर निकायों की तय होगी जिम्मेदारी