रैफल्स यूनिवर्सिटी का छठा दीक्षांत समारोह, विद्यार्थियों को प्रदान की डिग्रियां 

गोल्ड मेडलिस्ट्स को सम्मानित किया

रैफल्स यूनिवर्सिटी का  छठा दीक्षांत समारोह, विद्यार्थियों को प्रदान की डिग्रियां 
समारोह में कुल 344 विद्यार्थियों को पीएचडी, स्नातकोत्तर व स्नातक डिग्रियां प्रदान की गईं। इसके अलावा, विभिन्न विभागों के 21 गोल्ड मेडलिस्ट्स को सम्मानित किया गया।  

जयपुर। रैफल्स यूनिवर्सिटी का छठा दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ज्ञान के साथ भावनात्मक बुद्धिमत्ता भी जीवन में सफलता का आधार है। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी बल दिया और भारत को पर्यावरणीय समाधान प्रस्तुत करने वाला देश बताया। समारोह में कुल 344 विद्यार्थियों को पीएचडी, स्नातकोत्तर व स्नातक डिग्रियां प्रदान की गईं। इसके अलावा, विभिन्न विभागों के 21 गोल्ड मेडलिस्ट्स को सम्मानित किया गया।  

कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस दीपांकर दत्ता और एमार, दुबई के संस्थापक हिज एक्सीलेंसी मोहम्मद अलब्बर विशिष्ट अतिथि रहे। अलब्बर को डॉक्टरेट डिग्री (ऑनोरिस कॉसा) से सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता चेयरपर्सन विवेक गोम्बेर ने की, जबकि गोम्बेर एजुकेशन फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. जस्टिस मीना वी. गोम्बेर भी उपस्थित रहीं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम रेलवे मंडल का फैसला: यात्रियों को सुविधा, चलेगी अतिरिक्त ट्रेन पश्चिम रेलवे मंडल का फैसला: यात्रियों को सुविधा, चलेगी अतिरिक्त ट्रेन
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने मुंबई सेंट्रल-धौलपुर, बांद्रा टर्मिनस-धौलपुर और उधना-कानपुर सेंट्रल के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का...
ईरान को होर्मुज़ प्रस्ताव पर अमेरिका के आधिकारिक जवाब का इंतज़ार: अराघची
पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार तस्करी का भंडाफोड़, पांच देसी कट्टे और 11 कारतूस के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार
'द वन' की फैंटेसी को असली बनाता है सिद्धार्थ मल्होत्रा का अभिनय
विश्व पर्यटन दिवस आज : अब गुलाबी नगरी को सिर्फ देख नहीं रहे पावणे, इसे जी रहे हैं...
तरंग शक्ति युद्धाभ्यास: नोटम लागू, कई फ्लाइटों के समय बदले; जोधपुर एयरपोर्ट पर 4 घंटे सिविल उड़ानें बंद
एलपीयू में दुष्कर्म की अपुष्ट अफवाह पर रातभर हंगामा, छात्रों ने फगवाड़ा-जालंधर राजमार्ग जाम किया