SMS अस्पताल रिश्वत कांड : घूसखोर डॉक्टर मनीष अग्रवाल सस्पेंड, मेडिकल शिक्षा विभाग ने की थी सिफारिश

दोनों पदों से निलंबित

SMS अस्पताल रिश्वत कांड : घूसखोर डॉक्टर मनीष अग्रवाल सस्पेंड, मेडिकल शिक्षा विभाग ने की थी सिफारिश
एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए एसएमएस मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्रिंसिपल और न्यूरोसर्जन डॉ. मनीष अग्रवाल को आखिरकार सात दिन बाद सस्पेंड। चिकित्सा शिक्षा विभाग की सिफारिश के बाद कार्मिक विभाग ने निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं। मेडिकल शिक्षा विभाग ने की थी सिफारिश।

जयपुर। एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए एसएमएस मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्रिंसिपल और न्यूरोसर्जन डॉ. मनीष अग्रवाल को आखिरकार सात दिन बाद सस्पेंड कर दिया गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की सिफारिश के बाद कार्मिक विभाग ने निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं। डॉ. अग्रवाल का निलंबन काल के दौरान हैडक्वार्टर जोधपुर स्थित एस.एन. मेडिकल कॉलेज रहेगा। आदेशों में सीनियर प्रोफेसर न्यूरोसर्जरी डिपार्टमेंट और अतिरिक्त प्रिंसिपल दोनों पदों से निलंबित किया है।

मेडिकल शिक्षा विभाग ने की थी सिफारिश: इसके बाद पिछले दिनों एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने डॉ. अग्रवाल की कार्रवाई की जानकारी मेडिकल एज्युकेशन डिपार्टमेंट को भिजवाते हुए निलंबन की सिफारिश की थी। यहां से प्रस्ताव कार्मिक विभाग को भेजा गया। कार्मिक विभाग ने राज्यपाल के निर्देश पर सस्पेंशन के आदेश जारी करते हुए 10 अक्टूबर यानी रिश्वत लेने वाले दिन से निलंबित मानते हुए शुक्रवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने करौली में दलित समाज की महिला के साथ हुई बर्बरता...
CBSE का परीक्षकों को बड़ा तोहफा, मूल्यांकन भत्ते के भुगतान के लिए 15 दिन की डेडलाइन तय
तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दो बड़े आयोजनों में शामिल होने का दिया न्योता
जैन धर्म के अहिंसा, सहिष्णुता,अपरिग्रह के संदेशों को करना चाहिए आत्मसात: बागडे
किशनगढ़ के गोपाल मंदिर में चोरी, ठाकुर जी का मुकुट-हार और नकदी लेकर फरार हुए चोर
फुले दंपती ने जगाई शिक्षा की अलख, आज भी सत्ता का शिक्षा-विचारों पर नियंत्रण: हरिराम मीणा
बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान 'अक्वान', तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट