भारी बरसात से SMS Hospital हुआ पानी-पानी, आईसीयू में घुसा पानी

मड पंप की सहायता से इस पानी को निकाला जा रहा है

भारी बरसात से SMS Hospital हुआ पानी-पानी, आईसीयू में घुसा पानी

नगर निगम का सीवरेज जाम होने के चलते भी चारों ओर पानी-पानी ही पानी भरा हुआ है। ऐसे में अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीज, डॉक्टर्स, स्टाफ और तीमारदार काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

जयपुर। जयपुर में देर रात से जारी बारिश बारिश का दौर रिमझिम बारिश के रूप में अभी भी जारी है। इसके नुकसान भी अब सामने आ रहे हैं। रातभर चली बारिश के बीच एसएमएस अस्पताल में भी चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है।

अस्पताल के गलियारे, वार्ड, आइसीयू सहित अन्य जगहों पर पानी भरा हुआ है। अस्पताल के आइसीयू में फॉल्स सिलिंग गिर गई है। नॉर्थ और साउथ विंग के बेसमेंट में पानी भर गया है। मड पंप की सहायता से इस पानी को निकाला जा रहा है। सेठिया आईसीयू और न्यू मेडिकल आईसीयू में भी पानी आ गया है। चरक भवन से लेकर कॉर्डियोलॉजी टावर तक पानी का दरिया बह रहा है। नगर निगम का सीवरेज जाम होने के चलते भी चारों ओर पानी-पानी ही पानी भरा हुआ है। ऐसे में अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीज, डॉक्टर्स, स्टाफ और तीमारदार काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत