एसएमएस अस्पताल : अंडकोष की 15 सेंटीमीटर की गांठ का छोटे चीरे से सफल ऑपरेशन, मरीज की हालत सामान्य

भारत में निकाली गई सबसे बड़ी गांठ

एसएमएस अस्पताल : अंडकोष की 15 सेंटीमीटर की गांठ का छोटे चीरे से सफल ऑपरेशन, मरीज की हालत सामान्य
सवाई मान सिंह अस्पताल के सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने 62 वर्षीय मरीज के अंडकोष से 153×140×80 मिलीमीटर आकार की विशाल गांठ को छोटे चीरे से सफलतापूर्वक निकाल दिया। यह ऑपरेशन मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत निशुल्क किया गया।

जयपुर। सवाई मान सिंह अस्पताल के सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने 62 वर्षीय मरीज के अंडकोष से 153×140×80 मिलीमीटर आकार की विशाल गांठ को छोटे चीरे से सफलतापूर्वक निकाल दिया। चिकित्सकों के अनुसार, यह एपिडिडाइमल सिस्ट की अब तक भारत में निकाली गई सबसे बड़ी गांठों में से एक हो सकती है। विभागाध्यक्ष डॉ. ऋचा जैन ने बताया कि दौसा जिले के बसवा निवासी जंगली राम मीना पिछले पांच साल से अंडकोष में गांठ की समस्या से परेशान थे। गांठ का आकार काफी बड़ा होने के कारण उन्हें दर्द के साथ चलने-फिरने में भी परेशानी होती थी।

सामान्यतया इतनी बड़ी गांठ को निकालने के लिए बड़े चीरे की जरूरत होती है, लेकिन चिकित्सकों ने छोटे चीरे से ऑपरेशन कर गांठ निकाल दी। सर्जरी करने वाली टीम में डॉ. नरेंद्र शर्मा, डॉ. मोहम्मद साहिद, डॉ. ऐश्वर्या और डॉ. आशीष भारद्वाज शामिल रहे। डॉ. नरेंद्र शर्मा के अनुसार, छोटे चीरे से ऑपरेशन होने के कारण रक्तस्राव कम हुआ और मरीज के जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने की संभावना है। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति सामान्य है। ऑपरेशन में एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. कंचन चौहान, डॉ. सुनील चौहान तथा नर्सिंग स्टाफ कमलेश और हिम्मत सिंह का सहयोग रहा। यह ऑपरेशन मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत निशुल्क किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकरंग के तीसरे दिन सजेगी सतरंगी शाम, राजस्थान से तमिलनाडु तक के कलाकार देंगे प्रस्तुति लोकरंग के तीसरे दिन सजेगी सतरंगी शाम, राजस्थान से तमिलनाडु तक के कलाकार देंगे प्रस्तुति
जवाहर कला केन्द्र में चल रहे 11 दिवसीय राष्ट्रीय लोक कला महोत्सव 'लोकरंग' के 29वें संस्करण के तीसरे दिन गुरुवार...
ग्रामोदय से राष्ट्रोदय भाजपा का संकल्प, हर पंचायत को मिलेंगे 5 करोड़ : मदन राठौड़
कल से शुरू होगा सहकार दीपोत्सव मेला, दो करोड़ के ब्रांडेड पटाखे होंगे उपलब्ध 
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 20वें संस्करण के लिए वक्ताओं की दूसरी सूची जारी : अक्षता मूर्ति, मिशाल हुसैन और नोबेल विजेता पॉल नर्स भी होंगे शामिल
मिलावट पर प्रहार : त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी, 9731 लीटर तेल और 225 किलो घी सीज
एसएमएस अस्पताल : अंडकोष की 15 सेंटीमीटर की गांठ का छोटे चीरे से सफल ऑपरेशन, मरीज की हालत सामान्य
परिवहन विभाग : डीएल को लेकर बड़ा बदलाव, 1 जनवरी से लागू होगा नया फ्रेमवर्क