मजदूरी के बहाने भैंसों के बाड़ों की रैकी कर साथियों को देता था सूचना : कुख्यात गैंग के 3 तस्कर गिरफ्तार, लोडिंग वाहन जब्त

इलाके से 2 जगहों से भैंस चोरी की सूचना मिली

मजदूरी के बहाने भैंसों के बाड़ों की रैकी कर साथियों को देता था सूचना : कुख्यात गैंग के 3 तस्कर गिरफ्तार, लोडिंग वाहन जब्त

पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) दिगंत आनन्द ने बताया कि गत माह थाना इलाके से 2 जगहों से भैंस चोरी की सूचना मिली। 

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में पशु चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए मेवात के कुख्यात तीन मेव गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लोडिंग वाहन जब्त कर लिया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) दिगंत आनन्द ने बताया कि गत माह थाना इलाके से 2 जगहों से भैंस चोरी की सूचना मिली। 

इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। अपराधियों से गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी नीना निवासी नगर जिला डीग , असरूद्दीन नगला श्याम थाना नगर डीग और सलमान हथिया थाना बरसाना उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर चोरी किए गए पशुओं की तलाश शुरू कर दी गई है। 

आरोपितों में गैंग का एक सदस्य जयपुर में जगह-जगह मजदूरी के बहाने भैंसों के बाड़ों की रैकी कर अपने अन्य साथियों को सूचना देता था। इस पर वे टारगेट चिन्हित कर रात दो से चार के बीच वारदात को अंजाम देते हैं। 

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

युवाओं-बच्चों की अचानक मौतों पर अशोक गहलोत का सवाल, कहा- युवाओं और बच्चों में बढ़ते कार्डियक अरेस्ट व अचानक मौत बेहद चिंताजनक युवाओं-बच्चों की अचानक मौतों पर अशोक गहलोत का सवाल, कहा- युवाओं और बच्चों में बढ़ते कार्डियक अरेस्ट व अचानक मौत बेहद चिंताजनक
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने युवाओं व बच्चों में बढ़ते कार्डियक अरेस्ट और अचानक मौतों पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने...
संयुक्त राष्ट्र ने बंगाल के चावल की 3 किस्मों को दी मान्यता : ममता ने कहा- राज्य के लिए यह गर्व का पल
जयपुर एयरपोर्ट पर समय से संचालित नहीं हो रही फ्लाइट : 4 उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, जानें क्या है कारण
रूस के साथ टैंक वाली दोस्ती : भारत में बनेगा घातक टी-90 टैंक का नया वेरिएंट, मैन्यूफैक्चरिंग लागत में आएगी भारी कमी
एग्जाम स्ट्रेस से सफलता तक परीक्षा फोबिया
ट्रोमा सेंटर में व्यवस्थाओं की फिर खुली पोल : एसएमएस अस्पताल में बारिश के साइड इफेक्ट, ट्रोमा सेंटर के ओटी के पास वार्ड में भरा पानी, ऑपरेशन टले
दो दशक बाद मावठा झील में लौटेगी रौनक, आज से शुरू होगा मावठे में बोटिंग का ट्रायल