कस्टम ड्यूटी बचाने के फेर में तस्करी बढ़ी

तस्करी यहां खाड़ी देशों से होती है

कस्टम ड्यूटी बचाने के फेर में तस्करी बढ़ी

ऐसे में कस्टम ड्यूटी बचाने के फेर में तस्कर कभी शरीर के अंदर तो कभी सूटकेस में, मशीनों में और कई अन्य तरीकों से सोना छिपाकर लाते है, लेकिन कस्टम विभाग से बच नहीं पाते और पकड़े जाते है।

जयपुर। सोना तस्करी के लिए जयपुर एयरपोर्ट पर तस्करी के मामले बढ़ रहे है। ज्यादातर सोना तस्करी यहां खाड़ी देशों से होती है, क्योंकि खाड़ी देशों में सोना पर ड्यूटी फ्री होती है, लेकिन भारत आने पर सोने पर कस्टम ड्यूटी चुकानी पड़ती है। ऐसे में कस्टम ड्यूटी बचाने के फेर में तस्कर कभी शरीर के अंदर तो कभी सूटकेस में, मशीनों में और कई अन्य तरीकों से सोना छिपाकर लाते है, लेकिन कस्टम विभाग से बच नहीं पाते और पकड़े जाते है। कस्टम ड्यूटी 5 प्रतिशत बढ़ने से भी तस्करी के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। कस्टम ड्यूटी जो पहले 7.5 प्रतिशत थी, वह अब बढ़कर 12.5 प्रतिशत हो गई है।

क्या है सोना लाने के नियम   
- कस्टम नियमों के अनुसार जो यात्री विदेश जाने के बाद 6 महीने में ही वापस लौट आता है, तो उसे अपने साथ लाए गोल्ड या अन्य आइटम पर 35 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी और 2.5 प्रतिशत इंफ्रास्ट्रक्चर सेस चुकाना पड़ता है।
- 6 से 12 महीने के बीच विदेश से वापस आने पर 12.5 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी और 2.5 प्रतिशत इंफ्रास्ट्रक्चर सेस लगता है।
- एक साल बाद वापस आने पर सोने पर 12.5 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी लगती है। हालांकि एक साल बाद आने पर इसमें एक राहत कस्टम की तरफ से यह दी जाती है कि जितना सोना लाया जाता है उसकी कुल वैल्यू पर पुरुष यात्री को 50 हजार रुपए की छूट और महिला यात्री को एक लाख रुपए की छूट जिसे फ्री अलाउंस कहा जाता है, दी जाती है।

कितना सोना लाने का है नियम
कस्टम के नियमानुसार एक पुरुष यात्री 50 हजार रुपए तक की सोने की ज्वैलरी फॉर्म में साथ ला सकता है। वहीं एक महिला यात्री एक लाख रुपए कीमत का सोना साथ ला सकती है। इससे ज्यादा लाने पर बिल दिखाना जरूरी है। बिल न देने पर जुर्माना लगता है।  
रॉ गोल्ड लाने पर पाबंदी
कोई भी यात्री विदेश से केवल ज्वैलरी फॉर्म में ही सोना ला सकता है। रॉ गोल्ड यानी 99.50 कैरेट की शुद्धता वाला सोना, जिसमें सोने के बिस्किट, रॉड, छड़ें, बुलियन के रूप में सोना छिपाकर लाना प्रतिबंधित है।

ये लाना है प्रतिबंधित
नार्कोटिक ड्रग्स, एंटीक आइटम, एरोनॉटिकल मॉडल (ड्रोन आदि), नक्शे, कुछ प्रतिबंधित कैमिकल।

Read More हिंद महासागर में हमले पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का केंद्र पर तीखा हमला, कहा-देश के रणनीतिक और राष्ट्रीय हितों की उपेक्षा कर रही है सरकार, विदेश नीति पर उठाए सवाल

खाड़ी देशों से ज्यादा हो रही तस्करी
कस्टम विभाग के नियमों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति चोरी छिपे बिना बिल या कस्टम ड्यूटी चुकाए सोना लाते हुए पकड़ा जाता है तो पहले उससे पूछताछ की जाती है। सोना लाने का कारण और उससे संबंधी दस्तावेज मांगे जाते हैं। कस्टम ड्यूटी नहीं चुकाने या बिल नहीं होने पर सोना जब्त कर लिया जाता है। यदि सोने की कीमत 20 लाख रुपए से कम है तो यात्री को पूछताछ के बाद छोड़ दिया जाता है। ज्यादा होने पर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाता है।

Read More राजस्थान विधानसभा: मांडलगढ़ पशु चिकित्सालय को लेकर राज्य सरकार का पलटवार, जोराराम कुमावत ने कहा-नियमानुसार रिक्त पदों को भरने की होगी कार्यवाही

ये सामान ला सकते हैं
- तय नियमानुसार ज्वैलरी फॉर्म में सोना, दो लीटर तक शराब, बिल दिखाकर और कस्टम ड्यूटी चुकाकर एलईडी आदि ला सकते हैं।
- हजार डॉलर या इसके समान कोई भी विदेशी करेंसी ला सकते हैं, ज्यादा लाने पर दस्तावेज दिखाने होंगे। नहीं दिखाने पर करेंसी जब्त होगी।

Read More खान विभाग ने जुटाया 8,888 करोड़ का राजस्व : फील्ड स्तर पर राजस्व संग्रहण की रणनीति की तय, अधिकारियों के साथ की समीक्षा

जयपुर एयरपोर्ट पर ज्यादातर खाड़ी देशों आए यात्री कस्टम ड्यूटी बचाने के फेर में सोना अलग-अलग तरीकों से छिपाकर लाते हैं। हालांकि कस्टम की मुस्तैदी से वे बच नहीं पाते। नियमानुसार सोना या अन्य गैर प्रतिबंधित वस्तुएं लाने पर कोई पाबंदी नहीं है, लेकिन तय नियमों का उल्लंघन करने और तस्करी में लिप्त पाए जाने पर सोना या अन्य सामान जब्त करने और सजा का भी प्रावधान है।
- भारत भूषण, असिस्टेंट कमिश्नर, कस्टम विभाग, जयपुर एयरपोर्ट

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत के लिए राहत की खबर : स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजरने वाले भारतीय झंडे वाले जहाजों को नहीं रोकेगा ईरान, दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत के बाद लिया फैसला भारत के लिए राहत की खबर : स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजरने वाले भारतीय झंडे वाले जहाजों को नहीं रोकेगा ईरान, दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत के बाद लिया फैसला
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजरने वाले भारतीय झंडे वाले जहाजों को...
सरिस्का में एसटी-17 बाघिन ने तीन शावकों को दिया जन्म, संरक्षण प्रयासों का नतीजा सकारात्मक
खाद्य विभाग के कार्मिकों के अवकाश निरस्त : उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता, भजनलाल ने कहा- जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
पीएम मोदी ने दांडी मार्च में हिस्सा लेने वालों को नमन करते हुए दी श्रद्धांजलि, सच्चाई और नेकी के विचारों को किया याद 
दांडी मार्च में शामिल हुए अशोक गहलोत, वर्तमान राजनीतिक हालातों पर जताई चिंता
रुपये में गिरावट: रुपया 16 पैसे टूटा; फिर 92 प्रति डॉलर के पार, निवेशकों के बिकवाल रहने से भारतीय मुद्रा पर दबाव
वर्ल्ड किडनी डे : सिक्स पैक की चाहत, सप्लीमेंट्स का अंधाधुंध सेवन युवाओं में किडनी फेल्योर का बना कारण