एम.आई. रोड को साफ और सुरक्षित बनाने के लिए चलाया विशेष सफाई अभियान, ट्रैक्टर ट्रॉली से कचरा एकत्रित, व्यापारियों से की स्वच्छता की अपील
पूर्ण रूप से सफाई कराई गई
सिविल लाइन जोन के वार्ड 98 में 10 दिन–10 स्थान विशेष सफाई अभियान के तहत एम.आई. रोड की मध्य मार्ग और आसपास की गंदगी पूरी तरह से साफ की गई। अभियान में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली डंपर कचरा एकत्रित किया गया। जोन उपायुक्त देवानंद शर्मा ने निरीक्षण कर व्यापारियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
जयपुर। सिविल लाइन जोन के नवीनतम वार्ड संख्या 98, एम.आई. रोड पर 10 दिन – 10 स्थान विशेष सफाई अभियान के अंतर्गत विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान एम.आई. रोड के मध्य मार्ग पर लगे बैरिकेड्स को हटवाकर उनके आसपास एवं सड़क के बीच जमा गंदगी की पूर्ण रूप से सफाई कराई गई।
इस विशेष अभियान का उद्देश्य मुख्य मार्ग को स्वच्छ, सुचारु एवं यातायात के लिए सुरक्षित बनाना रहा। संबंधित सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि भविष्य में भी नियमित रूप से सफाई कर क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखें। इस दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली एक डंपर कचरा एकत्रित किया गया। इस दौरान जोन उपायुक्त देवानंद शर्मा ने निरीक्षण किया और व्यापारियों से गंदगी नहीं फैलाने की अपील की गई। इसके अतिरिक्त अन्य सभी जोन स्तर पर स्वच्छता के इस महाभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया।

Comment List