राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायत निस्तारण में तेजी, 27 जनवरी तक 8682 प्रकरणों का समाधान

प्रशासन और नागरिकों के बीच विश्वास मजबूत

राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायत निस्तारण में तेजी, 27 जनवरी तक 8682 प्रकरणों का समाधान

राज्य सरकार के जनसंपर्क पोर्टल “राजस्थान संपर्क” पर नागरिकों की शिकायतों के निस्तारण में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। 27 जनवरी 2026 तक पोर्टल पर कुल 9373 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 8682 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका।

जयपुर। राज्य सरकार के जनसंपर्क पोर्टल “राजस्थान संपर्क” पर नागरिकों की शिकायतों के निस्तारण में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। 27 जनवरी 2026 तक पोर्टल पर कुल 9373 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 8682 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है। निस्तारण के मामले में जिलों की बात करें तो जयपुर शीर्ष स्थान पर रहा, जहां सबसे अधिक 793 शिकायतों का निस्तारण हुआ। इसके बाद जोधपुर में 584 और अलवर में 368 प्रकरणों का समाधान किया गया।

विभागों के स्तर पर निस्तारण में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग पहले स्थान पर रहा, जिसने 1146 शिकायतों का निपटारा किया। दूसरे स्थान पर लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) रहा, जहां 887 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। वहीं पंचायती राज विभाग ने 653 शिकायतों का समाधान कर शीर्ष तीन में अपनी जगह बनाई। राज्य सरकार द्वारा संचालित राजस्थान संपर्क पोर्टल के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे प्रशासन और नागरिकों के बीच विश्वास मजबूत हो रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित