राज्य स्तरीय आरोग्यम् मेला : दूसरे दिन 9430 लोगों ने ली चिकित्सा सेवाएं, जयपुर जिला कलक्टर जितेन्द्र सोनी ने किया निरीक्षण

शुगर व माइग्रेन के मरीजों का उपचार

राज्य स्तरीय आरोग्यम् मेला : दूसरे दिन 9430 लोगों ने ली चिकित्सा सेवाएं, जयपुर जिला कलक्टर जितेन्द्र सोनी ने किया निरीक्षण

अग्निकर्म विशेषज्ञ डॉ. रवि गोगिया ने अग्निकर्म-विद्वकर्म जैसी प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों पर व्याख्यान दिया। 

जयपुर। जवाहर कला केन्द्र में आयुष विभाग की ओर से चल रहे आरोग्यम् राज्य स्तरीय आरोग्य मेले में दूसरे दिन 9430 लोगों ने मेले में चिकित्सा सेवाएं ली। जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने मेले का दौरा किया और विभिन्न स्टालों पर दी जा रही आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, होम्योपैथी चिकित्सा पद्धतियों से हो रहे लोगों के इलाज की जानकारी ली। मेले के नोडल अधिकारी डॉ. बत्तीलाल बैरवा ने बताया कि मेले में हुए व्याख्यान में दिल्ली स्थित आशा आयुर्वेद के इन्फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. चंचल शर्मा ने बांझपन के कारण एवं समाधान पर बताया। अग्निकर्म विशेषज्ञ डॉ. रवि गोगिया ने अग्निकर्म-विद्वकर्म जैसी प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों पर व्याख्यान दिया। 

यूनानी कपिंग थैरेपी से दर्द का हो रहा इलाज: यूनानी चिकित्सा पद्वति से मरीजों को नि:शुल्क हिजामा कपिंग थेरेपी दी जा रही है। करीब ढाई हजार साल पुरानी इस तकनीक से मांसपेशियों में दर्द, सूजन व जकड़न, लिगामेंट में दर्द एवं खिंचाव, हाथ पैरों व एडी का दर्द इत्यादि का इलाज हो रहा है। मरीजों के दर्द वाले स्थान पर मशीन के जरिए मेडिकेट कप लगाकर कप में वैक्यूम दबाव बनाया जाता है, जिससे मरीजों को बिना दवा के दर्द में 30 से 40 प्रतिशत तुरंत आराम मिल जाता है। यूनानी चिकित्सा से गठिया, त्वचा रोग, पेट रोग, बालों का झड़ना, बवासीर, पुराना कब्ज, बार-बार पेशाब आना, शुगर व माइग्रेन के मरीजों का उपचार किया जा रहा है। कलक्टर सोनी ने इस तकनीक को भी देखा। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्व रैंकिंग में जयपुर के दोनों आरटीओ के प्रदर्शन में बड़ा अंतर : आरटीओ द्वितीय अव्वल, प्रथम का प्रदर्शन कमजोर राजस्व रैंकिंग में जयपुर के दोनों आरटीओ के प्रदर्शन में बड़ा अंतर : आरटीओ द्वितीय अव्वल, प्रथम का प्रदर्शन कमजोर
परिवहन मुख्यालय की ओर से जारी ताजा राजस्व रैंकिंग में जयपुर के दोनों आरटीओ के प्रदर्शन में बड़ा अंतर। वित्तीय...
प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी दिखा भीषण गर्मी का असर : जयपुर में घटा सैलानियों का कदमताल, विदेशियों की आमद में भारी कमी
केंद्रीय जल आयोग की टीम करेगी राजस्थान की सिंचाई परियोजनाओं का दौरा, महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : पूर्व टीएमसी सांसद नुसरत जहां ईडी के समक्ष हुईं पेश, कंपनी की अनियमितताओं में उनकी कोई भूमिका नहीं
हॉर्मुज में हालात फिर तनावपूर्ण : गुजरात आ रहे एक जहाज पर फायरिंग, कब्जे में लिया
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक: गोल्ड लोन के लिए 501 मौजूदा शाखाओं के साथ सुरक्षित ऋण वितरण का किया विस्तार, पारदर्शी और भरोसेमंद गोल्ड लोन सेवाएं पहुँचाई जाएंगी
विधायक कालीचरण सराफ ने किया कैलगिरी आई हॉस्पिटल में ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन का लोकार्पण