अवैध खनन पर कार्रवाई करने पहुंची तीन विभागों की टीम पर पथराव, कई अधिकारी चोटिल, 4 आरोपी गिरफ्तार

अवैध खनन रोकने गई टीम पर पथराव

अवैध खनन पर कार्रवाई करने पहुंची तीन विभागों की टीम पर पथराव, कई अधिकारी चोटिल, 4 आरोपी गिरफ्तार

बू नरावता गांव में अवैध खनन पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस और खनिज विभाग की टीम पर माफियाओं ने हमला कर दिया। एसडीएम ने वाहन और जेसीबी जब्त कर चार आरोपियों को पकड़ा।

मूण्डवा। निकटवर्ती बू नरावता  गांव में अवैध खनन पर कार्रवाई करने गए प्रशासन पर खनन से जुड़े लोगों ने पथराव कर दिया। दोपहर करीब डेढ़ बजे खनिज विभाग राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की ओर से अवैध माइनिंग होने की सूचना पर कार्रवाई करने के लिए तीनों विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के खान पर पहुंचते ही मौके पर काम करने वाले लोग इधर-उधर भाग गए, कुछ वाहन और कुछ लोग मौजूद थे। करीब पौने 3 बजे एक स्थान से लोग एकत्रित होकर वाहन ललेकर खान पर आ गए और अचानक वहां खड़ेअधिकारियों व पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

अधिकारियों व पुलिस ने गाड़ियों के पीछे छिपकर जान बचाई। बदमाशों ने टीम के वाहनों को जोरदार टक्कर भी मारी। सूचना पर एसडीएम व सीआई सुरेश चौधरी मय जाब्ता वहां पहुंचे और मौके से एक डंपर, एक जेसीबी व 9 बाइक जब्त करचार व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़ लिया,  जिनसे पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार अधिकारियों के मामूली चोटें आई है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी
राजस्थान में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली। ज्यादातर शहरों में पारा 31 डिग्री पार, जबकि पश्चिमी जिलों में 35 से...
यातायात पुलिस नहीं खेलेगी होली, क्यों लिया ये निर्णय
खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक