सहकारी समितियों के अधिकारियों को हिदायत, राजकीय अधिवक्ता को रिपोर्ट भेजने में लापरवाही पर सख्त निर्देश

अधिकारियों को दी गई चेतावनी

सहकारी समितियों के अधिकारियों को हिदायत, राजकीय अधिवक्ता को रिपोर्ट भेजने में लापरवाही पर सख्त निर्देश

सहकारिता विभाग ने सहकारी समितियों के प्रभारी अधिकारियों और समन्वयकों को न्यायालय में जवाबदावा प्रस्तुत करने के लिए तथ्यात्मक रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं

जयपुर। सहकारिता विभाग ने सहकारी समितियों के प्रभारी अधिकारियों और समन्वयकों को न्यायालय में जवाबदावा प्रस्तुत करने के लिए तथ्यात्मक रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश में कहा गया है कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद रिपोर्ट और जवाबदावा समय पर प्रस्तुत नहीं किए जा रहे हैं, जिससे न्यायालय में राजकीय अधिवक्ताओं को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए अधोहस्ताक्षरकर्ता ने अधिकारियों को अपने दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित करने की हिदायत दी है। अवमानना प्रकरणों में सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराने और विधि अनुभाग की ई-फाइलें समय पर लौटाने में लापरवाही पर विशेष नाराजगी जताई गई है। अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि यदि अब भी यह उदासीनता जारी रही, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। यह कदम न्यायालय के आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह