एसएमएस मेडिकल कॉलेज : रेजिडेंट डॉक्टरों का पैरामेडिकल संस्थान में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाने पर कड़ा विरोध, उचित व्यवस्था की मांग

न उचित बैठने की व्यवस्था है न ही वर्किंग कंडीशन उपयुक्त

एसएमएस मेडिकल कॉलेज : रेजिडेंट डॉक्टरों का पैरामेडिकल संस्थान में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाने पर कड़ा विरोध, उचित व्यवस्था की मांग

एसएमएस मेडिकल कॉलेज के सभी रेजिडेंट डॉक्टरों ने सामूहिक रूप से पैरामेडिकल संस्थान में आयोजित डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के विरुद्ध आज विरोध प्रदर्शन किया। रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि पैरामेडिकल संस्थान में न तो उचित बैठने की व्यवस्था है, न ही वर्किंग कंडीशन उपयुक्त है।

जयपुर। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के सभी रेजिडेंट डॉक्टरों ने सामूहिक रूप से पैरामेडिकल संस्थान में आयोजित डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के विरुद्ध आज विरोध प्रदर्शन किया। रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि पैरामेडिकल संस्थान में न तो उचित बैठने की व्यवस्था है, न ही वर्किंग कंडीशन उपयुक्त है।नए रेजिडेंट्स के लिए खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं की गई, और न ही भीड़ को देखते हुए कोई मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

ऐसे माहौल में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना पूर्णतया अव्यवहारिक, असुरक्षित और चिकित्सकों के सम्मान के अनुरूप नहीं है। यही कारण है कि आज बड़ी संख्या में रेजिडेंट डॉक्टर पैरामेडिकल संस्थान परिसर में एकत्र हुए और इस आदेश का पुरज़ोर तरीके से विरोध दर्ज कराया। रेजिडेंट डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि वे प्रशासनिक कार्यों में सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षित कार्य-परिस्थिति के बिना इस तरह की प्रक्रिया स्वीकार्य नहीं है।

डॉक्टरों ने मांग की है कि:

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया एसएमएस मेडिकल कॉलेज परिसर में ही आयोजित की जाए,

Read More Weather Update : प्रदेश में सर्दी का सितम लगातार जारी, कोहरा और गलन भी बरकरार 

रेजिडेंट्स ने कहा कि उनका यह विरोध किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि उचित व्यवस्था और सम्मानजनक कार्य परिस्थिति की मांग है - जो हर चिकित्सक का अधिकार है।

Read More सुप्रीम कोर्ट ने एसएलपी को किया निस्तारित, एसआई भर्ती में आयु सीमा में छूट पर हाईकोर्ट की खंडपीठ करे निर्णय

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की अहम बैठक, बजट घोषणाओं की प्रगति पर मंथन उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की अहम बैठक, बजट घोषणाओं की प्रगति पर मंथन
दिया कुमारी की अध्यक्षता में बुधवार को पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में  समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य बजट में...
Weather Update : प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के आसार 
रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक
PFMS के e-UC पोर्टल से अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे उपयोगिता प्रमाण-पत्र, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र
पैंथरों की हरकत पर नजर रखेगा जीएसएस रेडियो कॉलर
सुरों में सजी जीवन की सीख : JLF में गौर गोपाल दास का राग–वैराग्य, कहा- हर जीवन एक अधूरी धुन की तरह है, जिसमें कोई न कोई बोझ छुपा होता है
असर खबर का : पशु चिकित्सा केन्द्र पर लगा मिला ताला, अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण