राष्ट्रीय थांग-ता चैंपियनशिप में चमके महात्मा ज्योति राव फूले विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, मनीषा और अजय सम्मानित
प्रतियोगिताओं में भागीदारी से आत्मविश्वास
जयपुर। महात्मा ज्योति राव फूले विश्वविद्यालय, जयपुर के योग विभाग के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय थांग-ता चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया। नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, इम्फाल (मणिपुर) में 26 से 28 अक्टूबर तक आयोजित AIU नेशनल इंटर यूनिवर्सिटी थांग-ता चैंपियनशिप 2026-27 में विश्वविद्यालय के दो विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में यूजी डिप्लोमा की छात्रा मनीषा चौधरी ने फुनाबा आमा के 48 किलोग्राम भार वर्ग तथा छात्र अजय चौधरी ने 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में प्रतिभाग किया। दोनों विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन के लिए सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट प्रदान किया गया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के चांसलर निर्मल पंवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और खेलों के प्रति समर्पण सफलता का आधार है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भागीदारी से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल प्रतिभा का विकास होता है। उन्होंने दोनों विद्यार्थियों को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

Comment List