विश्वविद्यालय में प्राकृतिक चिकित्सा पर कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों ने उत्साहित होकर लिया हिस्सा 

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. विकी वर्मा ने की

विश्वविद्यालय में प्राकृतिक चिकित्सा पर कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों ने उत्साहित होकर लिया हिस्सा 

राज्य विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में प्राकृतिक चिकित्सा आधारित “स्वास्थ्य व कल्याण” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। डॉ. किरण गुप्ता ने मेडिटेशन, भ्रामरी प्राणायाम और योग तकनीकों का अभ्यास करवाया। विशेषज्ञों ने फेस योगा, वोकल कॉर्ड सुरक्षा और मड थेरेपी पर प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में मानसिक स्वास्थ्य, सौंदर्य संवर्धन और तनाव प्रबंधन पर उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।

जयपुर। राज्य विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में “स्वास्थ्य व कल्याण: प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा संवर्धित संवर्धन” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का संचालन बापू नगर प्राकृतिक चिकित्सालय की वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. किरण गुप्ता द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. विकी वर्मा ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को फेस योगा के लाभों, थायराइड–पैराथायराइड ग्रंथि, वोकल कॉर्ड सुरक्षा और जॉ–लाइन सुधार से जुड़े योग अभ्यासों की जानकारी दी। इसके बाद डॉ. सुमन और डॉ. श्वेता ने प्रतिभागियों को मड पैक थेरेपी का प्रायोगिक अनुभव करवाया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में डॉ. किरण गुप्ता ने मेडिटेशन, भ्रामरी प्राणायाम और अन्य योग तकनीकों का अभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा, योग और जीवनशैली सुधार मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने के प्रभावी और सुरक्षित उपाय हैं।

कार्यशाला में प्रतिभागियों को प्राकृतिक उपचार, मानसिक स्वास्थ्य, सौंदर्य संवर्धन तथा तनाव प्रबंधन से जुड़ी विधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Read More पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली

इस कार्यशाला का आयोजन विभागाध्यक्ष प्रो. प्रेरणा पूरी के निर्देशन में हुआ, जबकि समन्वयन डॉ. ज्योति ने किया। कार्यक्रम में प्रो. उमा मित्तल और प्रो. सुशीला पारीक सहित विभाग के कई विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Read More अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा

 

Read More हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवती की मौत : बाइक चालक घायल, जानें पूरा मामला  तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवती की मौत : बाइक चालक घायल, जानें पूरा मामला 
बजाज नगर थाना क्षेत्र, टोंक रोड पर गोपालपुरा बाइपास के पास देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर।...
आज का भविष्यफल     
आरपीए में जनसुनवाई : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहाटकर ने 60 परिवाद सुने, 40 नए मामले शामिल 
अवैध निर्माण करने पर निगम ने दो भवनों को किया सील, जानें पूरा मामला 
जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान 
मतदाता सूची बदलाव को लेकर कोलकाता में टीएमसी और चुनाव आयोग में तीखी नोकझोंक, अपनी बात नहीं रखने का लगाया आरोप
तरुण खटीक लिंचिंग के विरोध में खटीक समाज का प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की मांग