एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज

ट्रांसप्लांट से पहले दी गहन कीमोथेरेपी

एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
बोन मैरो ट्रांसप्लांट में बड़ी उपलब्धि हासिल की। क्लिनिकल हेमेटोलॉजी विभाग ने पहली बार HLA-मिसमैच्ड डोनर और मेजर ABO मिसमैच के साथ एलोजेनिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया। 49 वर्षीय CML मरीज की हालत में सुधार के बाद मंगलवार को छुट्टी दी गई। पूरी जटिल और महंगी प्रक्रिया MAA योजना के तहत निशुल्क हुई।

जयपुर। सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के क्लिनिकल हेमेटोलॉजी विभाग ने बोन मैरो ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विभाग में पहली बार HLA-मिसमैच्ड डोनर और मेजर ABO ब्लड ग्रुप मिसमैच के साथ एलोजेनिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया। ट्रांसप्लांट के बाद मरीज की स्थिति में संतोषजनक सुधार होने पर उसे मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 49 वर्षीय पुरुष मरीज क्रॉनिक माइलॉयड ल्यूकेमिया (CML) से पीड़ित था और बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था। ट्रांसप्लांट से पहले उसे गहन कीमोथेरेपी और टार्गेटेड थेरेपी दी गई।

उपचार के बाद मरीज MRD निगेटिव स्थिति में पहुंचा, जिसके बाद ट्रांसप्लांट की तैयारी की गई। मरीज का HLA-मिसमैच्ड पारिवारिक डोनर से ट्रांसप्लांट किया गया। मरीज और डोनर के बीच मेजर ABO मिसमैच होने के कारण प्रक्रिया और अधिक चुनौतीपूर्ण थी। उपचार के दौरान मरीज की सघन निगरानी, ट्रांसफ्यूजन, लैब जांच और आवश्यक सपोर्टिव सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस पूरी अत्याधुनिक और महंगी चिकित्सा प्रक्रिया को राज्य सरकार की MAA योजना के तहत पूरी तरह निशुल्क किया गया। सफलता में विभागाध्यक्ष डॉ. विष्णु शर्मा, डॉ. देवेश पाराशर सहित बोन मैरो ट्रांसप्लांट, नर्सिंग, लैबोरेटरी और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर