तापमान में फिर से आने लगी गिरावट : लोगों ने गर्म कपड़े पहनना किया शुरू, सर्दी का बढ़ा असर
तापमान भी गिरकर 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया
मौसम विभाग ने प्रदेश के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना जताई है। 23 फरवरी से फिर तापमान में हल्की बढ़ोतरी के आसार जताए हैं।
जयपुर। प्रदेश में तापमान में फिर से गिरावट आने लगी है। इसके असर से जयपुर सहित अधिकांश जिलों में अब सर्दी का असर फिर से बढ़ गया है। मौसम में ठंडक का अहसास बढ़ गया। इसके असर से लोगों ने फिर से गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। ज्यादातर जिलों में तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना जताई है। 23 फरवरी से फिर तापमान में हल्की बढ़ोतरी के आसार जताए हैं। 27 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में सक्रिय हो सकता है, जिसके असर से बादल छा सकते हैं।
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 33.4 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री गिरकर 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी गिरकर 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Comment List