भारत-पाक सीजफायर के बाद राजस्थान के 10 जिलों को माना अति संवेदनशील, गृह मंत्रालय ने सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम करने के दिए आदेश

हॉटलाइन से जुड़ेंगे एयरफोर्स स्टेशन और सिविल डिफेंस कंट्रोल रूम

भारत-पाक सीजफायर के बाद राजस्थान के 10 जिलों को माना अति संवेदनशील, गृह मंत्रालय ने सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम करने के दिए आदेश
खतरे के समय आपदाओं से निपटने के लिए कंट्रोल रूम भी जिला या उपखंड स्तर पर बनाने के आदेश दिए है।

जयपुर। राजस्थान के 10 जिलों में इवेक्युएशन प्लान तैयार किया जाएगा। इसके लिए सिविल डिफेंस निदेशालय ने निर्देश दिए हैं। भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद इन जिलों को अति संवेदनशील माना गया है। भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले दिनों हुए तनाव की स्थिति को देखते हुए गृह मंत्रालय ने राजस्थान में सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम करने के आदेश दिए हैं। इन आदेशों के तहत सरकार ने बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर, जोधपुर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, कोटा और अजमेर को भी हवाई हमलों के नजरिए से संवेदनशील माना है। इन जिलों में प्रमुख स्थानों पर इलेक्ट्रिक सायरन लगाने के निर्देश दिए हैं। जो सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम से ऑपरेट होंगे।

सिविल डिफेंस निदेशालय से जारी गाइडलाइन में इसका जिक्र किया गया है। प्रमुख स्थानों के अलावा औद्योगिक क्षेत्र में बनी कंपनियों, फैक्ट्रियों, रेलवे स्टेशनों और अन्य जगहों पर लगे सायरनों को भी उपयोग में लेने के लिए कहा है। इसी तरह सीमावर्ती जिलों बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर, जोधपुर और जयपुर में बने एयरफोर्स स्टेशनों को सिविल डिफेंस कंट्रोल सेंटर्स से हॉटलाइन के जरिए भी कनेक्ट करने के लिए कहा है। इससे हवाई हमलों के संबंध में तुरंत चेतावनी मिल सके और शहरों में अलर्ट भेजा जा सके।

आश्रय स्थल किए चिह्नित 
सिविल डिफेंस निदेशालय ने इन सभी 10 जिलों के कलेक्टर्स को खतरे और हवाई हमले से बचाव के लिए इवेक्युएशन (खतरे से बाहर निकालना) प्लान भी तैयार करने के निर्देश दिए है। इसमें हवाई हमले और खतरे के समय आमजन के साथ पशुओं को खतरे वाले स्थानों से निकालकर सुरक्षित जगह ले जा सके। इन आश्रय स्थलों के तौर पर स्कूल, कॉलेज, सामुदायिक केन्द्रों की बिल्डिंगों को चिह्नित किया जाए। इनके अलावा बड़ी बिल्डिंगों में बने बेसमेंट, अंडरग्राउंड पार्किंग को भी आश्रय स्थल के तौर पर चिह्नित किया जा सकता है।

उपखंड स्तर पर कंट्रोल बनेगा रूम 
खतरे के समय आपदाओं से निपटने के लिए कंट्रोल रूम भी जिला या उपखंड स्तर पर बनाने के आदेश दिए है। इसमें रेस्क्यू करने वाले वाहनों को रखने, सभी कर्मचारियों जानकारी रखने के अलावा अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

Read More वित्त भवन जयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक : वैभव गालरिया ने कहा- योजनाबद्ध कार्यप्रणाली से राजस्व लक्ष्य पूरे करे

Post Comment

Comment List

Latest News

10 माह पुरानी 12 लाख की नकबजनी का खुलासा, चोर गिरफ्तार, 4 लाख रुपए बरामद  10 माह पुरानी 12 लाख की नकबजनी का खुलासा, चोर गिरफ्तार, 4 लाख रुपए बरामद 
जयपुर की कोतवाली पुलिस ने गणगौरी बाजार में 10 माह पहले हुई 12 लाख की नकबजनी का पर्दाफाश कर राकेश...
केदारनाथ यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें: भारी बारिश के चलते यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया
मुख्यमंत्री आवास पर युवाओं की साइकिल रैली, पीएम मोदी के ईंधन बचत संदेश को दिया समर्थन
अमेरिका-ईरान के बीच गहराया तनाव : ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी, ईरान ने मार गिराया अमेरिकी सैन्य ड्रोन
अवैध मॉडिफिकेशन वाले वाहनों पर परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, 3 दिन में सुधार नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई
किसानों के सब्र का बांध टूटा: रेलवे ट्रैक किया बाधित, गेहूं खरीद में आ रही समस्याओं के समाधान की सरकार से मांग
अभिषेक बनर्जी पर हमला मामला : वीडियो फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान, 6 लोग पुलिस की गिरफ्त में