बगराना में ठगराना कांड : लापरवाह पारस कंपनी के खिलाफ चालकों का फूटा ग़ुस्सा, 100 लो-फ्लोर बसें थमीं

पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता तक नहीं

बगराना में ठगराना कांड : लापरवाह पारस कंपनी के खिलाफ चालकों का फूटा ग़ुस्सा, 100 लो-फ्लोर बसें थमीं

सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के बगराना आगार में मंगलवार सुबह निजी कंपनी पारस के चालकों ने अचानक हड़ताल करते हुए बस संचालन पूरी तरह ठप्प कर दिया। हड़ताल के कारण करीब 100 लो-फ्लोर बसें सड़क से गायब रहीं, जिससे रोजाना काम पर जाने वाले हजारों कर्मचारी और छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर में कुल 200 बसें ही चलती हैं, ऐसे में आधी क्षमता ठप होना बड़ा झटका माना जा रहा है।

जयपुर। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (जेसीटीएसएल) के बगराना आगार में मंगलवार सुबह निजी कंपनी पारस के चालकों ने अचानक हड़ताल करते हुए बस संचालन पूरी तरह ठप्प कर दिया। हड़ताल के कारण करीब 100 लो-फ्लोर बसें सड़क से गायब रहीं, जिससे रोजाना काम पर जाने वाले हजारों कर्मचारी और छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर में कुल 200 बसें ही चलती हैं, ऐसे में आधी क्षमता ठप होना बड़ा झटका माना जा रहा है। चालकों का आरोप है कि पारस कंपनी श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रही है, वेतन वृद्धि की अनदेखी होती है, और कर्मचारियों को ईएसआई/पीएफ की सुविधा तक सही ढंग से नहीं मिल रही।

गंभीर आरोप यह भी है कि ऑन-ड्यूटी एक चालक के लकवाग्रस्त होने और एक चालक की मौत के बाद भी कंपनी व प्रशासन ने संवेदनहीनता दिखाई, पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता तक नहीं दी। चालकों ने यह भी खुलासा किया कि बिना उचित मेंटेनेंस के बसें सड़क पर उतारी जा रही हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। टोंक फाटक पुलिया पर आग लगने और कई दुर्घटनाओं के दर्जनों उदाहरण इस लापरवाही की पुष्टि करते हैं। सवाल यह है कि आमजन की जान ख़तरे में डालकर आखिर किसे फायदा पहुंचाया जा रहा है? संचालन ठप होने से बगराना आगार में प्रशासनिक व्यवस्थाओं और निजी ऑपरेटिंग फर्म की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान