नाबालिग से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 साल की सजा, एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया 

अभियुक्त को गिरफ्तार कर पीड़िता को बरामद किया

नाबालिग से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 साल की सजा, एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया 

सुनवाई के दौरान पीड़िता ने अदालत को बताया कि उसके पास दीपक का फोन आता था। घटना के दिन वह दूध लेने गई थी।

जयपुर।  पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 महानगर, द्वितीय ने नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त दीपक कुमार को बीस साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने अभियुक्त पर 1.20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। पीठासीन अधिकारी विकास कुमार खंडेलवाल ने अपने आदेश में कहा कि वर्तमान में इस प्रकार की घटनाएं बढती जा रही हैं। यदि ऐसे अपराधियों के प्रति कोर्ट नरमी का रुख रखेगी तो इससे उनके हौसले बुलंद होंगे और अपराध की पुनरावृत्ति से इनकार नहीं किया जा सकता। 

अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक मातादीन शर्मा ने अदालत को बताया कि घटना को लेकर पीड़िता की मां ने 18 फरवरी, 2022 को हरमाडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया कि उसकी नाबालिग बेटी सुबह सात बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है। उसे कई जगह पर तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। रिपोर्ट में आशंका जताई कि दीपक कुमार उसे कहीं लेकर चला गया है। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बिहार से अभियुक्त को गिरफ्तार कर पीड़िता को बरामद किया।

सुनवाई के दौरान पीड़िता ने अदालत को बताया कि उसके पास दीपक का फोन आता था। घटना के दिन वह दूध लेने गई थी। बीच रास्ते दीपक उसे अपने साथ बिहार लेकर चला गया था, जहां वह उसकी बहन के घर रुके थे। इस दौरान दीपक ने उसके साथ तीन बार जबरन संबंध बनाए थे। इस दौरान अभियुक्त ने उसे नशा करवा कर संबंध बनाए थे। वहीं अभियुक्त की ओर से कहा गया कि पीड़ित पक्ष का ठेला लगाने की बात को लेकर उसका झगडा हुआ था। 

Tags: raping

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान