गिरफ्तारी के आधार नहीं बताने के आधार पर जासूस को जमानत, हर माह संबंधित थाने में हाजिरी देगा आरोपी

आदेश की कॉपी को मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेजी

गिरफ्तारी के आधार नहीं बताने के आधार पर जासूस को जमानत, हर माह संबंधित थाने में हाजिरी देगा आरोपी

हाईकोर्ट ने जासूसी मामले के आरोपी झबराराम को जमानत देते हुए बड़ा संदेश दिया—*“गिरफ्तारी का कारण बताना अनिवार्य है”*। अदालत ने कहा कि गिरफ्तारी के समय वजह न बताना संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है। डीजीपी व अभियोजन निदेशक को जांच अधिकारी और लोक अभियोजक पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने जासूसी से जुड़े मामले में आरोपी को इस आधार पर जमानत का लाभ दिया है कि उसे गिरफ्तार करते समय विधिवत रूप से इसका कारण नहीं बताया गया था। इसके साथ ही अदालत ने आदेश की कॉपी डीजीपी और अभियोजन निदेशक को भेजते हुए कहा है कि मामले के जांच अधिकारी और लोक अभियोजक के खिलाफ कार्रवाई करें। अदालत ने मामले में एसीजेएम क्रम-5, जयपुर प्रथम की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर आदेश की कॉपी को मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेजी है। जस्टिस प्रवीर भटनागर की एकलपीठ ने यह आदेश झबराराम को सशर्त जमानत देते हुए दिए।

अदालत ने कहा कि मुकदमे की सुनवाई पूरी होने तक हर माह की 25 तारीख को संबंधित थाने में हाजिरी देगा। स्पेशल पुलिस स्टेशन उसी दिन इसकी रिपोर्ट संबंधित अदालत में पेश करेगा। अदालत ने कहा कि गिरफ्तारी के आधार प्रस्तुत करना जांच एजेंसी और रिमांड देने वाली अदालतों के लिए अनिवार्य है। वहीं रिमांड आवेदन पर विचार करते समय मजिस्ट्रेट को विशेष रूप से सुनिश्चित करना होगा कि क्या गिरफ्तारी के आधार विधिवत रूप से अभियुक्त को बताए गए हैं। 

जमानत याचिका में अधिवक्ता आरबी शर्मा ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता को देश की सामरिक महत्व की सूचना विदेशी एजेंट को भेजने के आरोप में गत जनवरी माह में गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान याचिकाकर्ता को गिरफ्तारी के कारण नहीं बताए गए। जिससे उसका संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रदत्त संवैधानिक अधिकार की अवहेलना हुई है। किसी आरोपी को गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी प्राप्त करने का अधिकार केवल औपचारिकता मात्र नहीं है और ऐसी सूचना नहीं देने पर गिरफ्तारी कानूनी रूप से अमान्य हो जाती है। इसलिए उसे जमानत पर रिहा किया जाए।

Tags: Bail

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हाईवे-एक्सप्रेस-वे से आवारा पशु हटाने के लिए NHAI करे कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश हाईवे-एक्सप्रेस-वे से आवारा पशु हटाने के लिए NHAI करे कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने एनएचएआई को नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे से आवारा पशुओं को हटाने के लिए राज्यों के साथ मिलकर...
विशेषज्ञ बोले- लोग समझें, फ्री नहीं टैक्स पेयर के पैसों से मिलती हैं हमें दवाएं
शांति वार्ता की उम्मीद में शेयर बाजारों में तेजी: सेंसेक्स 414 अंक की बढ़कर 75,732 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नज़र
गिरफ्तारी के आधार नहीं बताने के आधार पर जासूस को जमानत, हर माह संबंधित थाने में हाजिरी देगा आरोपी
ट्रम्प की सैन्य शक्तियां सीमित करने वाला प्रस्ताव पास, कानून बनने के लिए अभी और चरणों से गुजरना होगा
नीट-यूजी री-एग्जाम से पहले हाई अलर्ट!, धर्मेंद्र प्रधान ने की हाई-लेवल सुरक्षा बैठक
आमजन की जेब पर नया वार : दूध 2 रुपए लीटर महंगा, मंहगाई के आगे बेबस आम आदमी