मोदी और शाह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय: भजन लाल शर्मा
सीएम भजनलाल का राहुल गांधी पर निशाना
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर राहुल गांधी की टिप्पणी को अत्यंत निंदनीय बताया है। सीएम ने कहा कि यह भाषा कांग्रेस की हताशा और गिरती सोच का प्रमाण है। उन्होंने समाज में अराजकता फैलाने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी से राष्ट्र से माफी मांगने की मांग की।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है। लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, किंतु देश के शीर्ष नेतृत्व के प्रति इस प्रकार की अभद्र भाषा कांग्रेस की हताशा और निरंतर पतन की ओर जाती राजनीतिक सोच का प्रमाण है। सीएम ने कहा कि राजनीतिक विरोध में अपनी मर्यादा एवं मानसिक संतुलन खो चुका विपक्ष केवल समाज को विभाजित करने और अराजकता फैलाने का कार्य कर रहा है। देश के सर्वोच्च पदों तथा 140 करोड़ देशवासियों की भावनाओं का अपमान करने के लिए राहुल गांधी को राष्ट्र से अविलंब सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।
Related Posts
Post Comment
Latest News
18 Jun 2026 19:02:10
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...

Comment List