ट्रोमा सेंटर में व्यवस्थाओं की फिर खुली पोल : एसएमएस अस्पताल में बारिश के साइड इफेक्ट, ट्रोमा सेंटर के ओटी के पास वार्ड में भरा पानी, ऑपरेशन टले

मरीज भुगत रहे लापरवाही और अव्यवस्थाओं का खामियाजा 

ट्रोमा सेंटर में व्यवस्थाओं की फिर खुली पोल : एसएमएस अस्पताल में बारिश के साइड इफेक्ट, ट्रोमा सेंटर के ओटी के पास वार्ड में भरा पानी, ऑपरेशन टले

बारिश के बाद एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर के वेटिंग वार्ड में पानी भर गया। फॉल्स सिलिंग से पानी टपकने पर ऑपरेशन रोकने पड़े और तीन मरीजों को बिना सर्जरी लौटाया गया। पहले भी आईसीयू में जलभराव की घटना हो चुकी है।

जयपुर। जयपुर में हुई बारिश का असर एसएमएस हॉस्पिटल में भी देखने को मिला। बुधवार को हुई बारिश के कारण ट्रोमा सेंटर के ऑपरेशन थिएटर के पास बने वेटिंग वार्ड में पानी भर गया। इस वजह से तीन मरीजों को बिना ऑपरेशन किए ही वापस लौटा दिया गया। पहले तो छत पर लगी फॉल्स सिलिंग से धीरे-धीरे पानी टपकने लगा और देखते ही देखते जगह-जगह पर तेज धार के साथ पानी बहने लगा। मरीज और उनके परिजन पानी से बचने के लिए वार्ड में मौजूद ट्रोली और बैड इधर-उधर खींचकर भीगने से बचते दिखे।

ऑपरेशन रोके, मरीजों को वापस भेजा :

मरीज और उसके परिजन सुबह जल्दी ही ओटी के बाहर आ गए जिनका ऑपरेशन दोपहर करीब 1 बजे होना था। लेकिन 5-7 मरीजों का ऑपरेशन होने के बाद डॉक्टरों ने पानी भरता देख आगे के मरीजों का ऑपरेशन करना बंद कर दिया।

पहले भी आ चुका है पानी :

Read More राजस्थान विधानसभा : कोर्ट के सवाल पर पटेल और जूली में छिड़ी बहस, सदन में हुआ हंगामा 

गौरतलब है कि इससे पहले भी ट्रोमा सेंटर के आईसीयू वार्ड में पानी भरने की घटना हुई थी। उस समय भी आईसीयू वार्ड से मरीजों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट करना पड़ा था जिससे पूरे वार्ड को 24 घंटे से ज्यादा समय तक बंद रखना पड़ा था।

Read More स्पाइसजेट की मुंबई फ्लाइट साढ़े 4 घंटे लेट : यात्रियों को हुई परेशानी, जानें क्या है कारण 

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह