विधानसभा का बजट सत्र शुरू, सभी कैबिनेट मंत्री सदन में रहे मौजूद 

अपने अभिभाषण से सत्र की शुरुआत की

विधानसभा का बजट सत्र शुरू, सभी कैबिनेट मंत्री सदन में रहे मौजूद 

राज्यपाल हरिभाऊ किशन राव बागडे ने विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन अपने अभिभाषण से सत्र की शुरुआत की।

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ किशन राव बागडे ने विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन अपने अभिभाषण से सत्र की शुरुआत की। राज्यपाल का अभीभाषण कुल 1 घंटे 28 मिनट का रहा। इस दौरान राज्यपाल ने राजस्थान की भजनलाल सरकार के 1 साल में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा सदन में रखा। विधानसभा में राज्यपाल बागडे का यह पहला राज्यपाल अभिभाषण था। अभीभाषण के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित राजस्थान सरकार के लगभग सभी कैबिनेट मिनिस्टर सदन में मौजूद रहे। विधानसभा में एक और 2 फरवरी को अवकाश रहेगा। इसके बाद तीन फरवरी से राज्यपाल के अभीभाषण पर सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष की बहस शुरू होने की संभावना है। इसी दिन सुबह विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक होगी, जिसमें सदन की आगामी कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की जाएगी। जिसे बाद में सदन में रखा जाएगा। जानकारी के अनुसार 3 फरवरी , 5 फरवरी, 6 फरवरी , 7 फरवरी को विधानसभा में राज्यपाल की अभिभाषण पर बहस होगी और 7 फरवरी को ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्यपाल के अभीभाषण पर अपना जवाब पेश करेंगे। इसके बाद विधानसभा की कार्रवाई 19 फरवरी तक स्थगित किया जाना संभावित है । 19 फरवरी को राजस्थान का बजट वित्त मंत्री दिया कुमारी पेश केरेंगी। 

विधायक अपनी मांग लिखी जैकेट और चोला पहन कर आए :

विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन नीम का थाना के विधायक सुरेश मोदी नीम का थाना को जिला बनाने की अधिसूचना रद्द किए जाने के विरोध में नीम का थाना को फिर से जिला बनाओ का चोला पहनकर सदन में आए। वही जैसलमेर के शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ओरण जमीन के मामले में और बामनवास की विधायक इंदिरा मीणा समरावता प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग का जैकेट पहन कर आई।

 

Read More योजनाओं का आमजन तक पहुंचे लाभ : विभाग में नवनियुक्त कार्मिकों के प्रशिक्षण पर भी दिया जोर, समित शर्मा ने अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश

Post Comment

Comment List

Latest News

फारूक अब्दुल्ला के कार्यक्रम में गोली चली : उपमुख्यमंत्री को लगे छर्रे, काबू में हमलावर फारूक अब्दुल्ला के कार्यक्रम में गोली चली : उपमुख्यमंत्री को लगे छर्रे, काबू में हमलावर
जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित होटल रॉयल पार्क में शादी समारोह के दौरान बुधवार रात फायरिंग की घटना हुई। नेशनल...
प्रदेश में गैस सिलेंडर की सप्लाई आधी से कम : पैनिक से बुकिंग दोगुना, रोज करीब 4 लाख की सप्लाई थी; अब 2 लाख ही रही
एसएमएस मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल क्षेत्र से बाइक चोरी का मामला : गार्ड की नौकरी करने वाले ही करते थे बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार 
टी-20 लक्ष्य कप क्रिकेट : सीकर रॉयल्स ने नीरजा मोदी एकेडमी को 50 रनों से हराया, हिमांशु बने मैन ऑफ द मैच 
आईपीएल-2026 का कार्यक्रम जारी : पहले चरण में होंगे 20 मुकाबले, आरसीबी और हैदराबाद में होगा उद्घाटन मुकाबला 
दिव्यांगों के सपनों को परवाज देने के लिए विश्वविद्यालय खुला, लेकिन एक भी पद स्वीकृत नहीं
आज का भविष्यफल