मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा - भावुक हूं, अभिभूत हूं, नतमस्तक हूं...

मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा - भावुक हूं, अभिभूत हूं, नतमस्तक हूं...
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता के रूप में संगठन के रूप में दी गई जिम्मेदारी के लिए पार्टी का आभार जताया है।

जयपुर। लोकसभा चुनाव नतीजों के आने में कुछ समय बाकी है। इसी बीच मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि बीते आम चुनावों के दिनों में भारत के विभिन्न राज्यों में चुनाव प्रचार के दौरान एक कार्यकर्ता के रूप में संगठन द्वारा दी गई ज़िम्मेदारी का निर्वहन करते हुए देवतुल्य जनता जनार्दन द्वारा बरसाये आशीष, स्नेह व अपनत्व को शब्दों से परिभाषित नहीं किया जा सकता!

सीएम ने एक्स पर लिखा कि प्रत्येक रोड शो, जनसभा एवं संवाद कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन का श्रेय देवतुल्य कार्यकर्ताओं, सम्मानित पदाधिकारियों एवं लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के अथक परिश्रम को जाता है। चुनाव प्रचार के दौरान जन-जन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के प्रति दिखे अटूट विश्वास से स्पष्ट होता है कि भारत का प्रत्येक नागरिक 'विरासत' को 'विकास' के साथ जोड़ने वाली 'मोदी सरकार' के साथ है व देवतुल्य जनता जनार्दन माननीय प्रधानमंत्री को तीसरी बार माँ भारती की सेवा का पुण्य अवसर प्रदान करने का मन बना चुकी है।

जय भाजपा, विजयी भाजपा!

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर