जेकेके में आयोजित तीन दिवसीय मल्हार महोत्सव का समापन : भस्मासुर मोहिनी में जीवंत हुए पौराणिक प्रसंग, कचहरी में ताल वाद्यों की गूंज

दो विशेष प्रस्तुतियां रंगायन के मंच पर देखने को मिली

जेकेके में आयोजित तीन दिवसीय मल्हार महोत्सव का समापन : भस्मासुर मोहिनी में जीवंत हुए पौराणिक प्रसंग, कचहरी में ताल वाद्यों की गूंज

सबसे पहले 8 वर्षीय प्रिंस कथक और शौर्य बेनीवाल ने अपनी नन्ही अंगुलियों का जादू तबले पर दिखाया।

जयपुर। सुहाना मौसम, चारों ओर हरियाली और शास्त्रीय विद्याओं की प्रस्तुतियां। जवाहर कला केन्द्र में शुक्रवार शाम यह नजारा देखने को मिला। यहां ताल वाद्य कचहरी और कथक की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। परमेश्वर लाल कथक व समूह के कलाकारों ने ताल वाद्य कचहरी में अपना हुनर दिखाया। दिनेश परिहार ने कथक संरचना 'भस्मासुर मोहिनी' और पारंपरिक शुद्ध कथक पेश कर दर्शकों का मन मोहा। इसी के साथ वर्षा ऋतु के सौंदर्य से रूबरू करवाने वाले तीन दिवसीय मल्हार महोत्सव का समापन हुआ।

सबसे पहले 8 वर्षीय प्रिंस कथक और शौर्य बेनीवाल ने अपनी नन्ही अंगुलियों का जादू तबले पर दिखाया। दोनों की जुगलबंदी के साथ कार्यक्रम की बेहतरीन शुरुआत हुई। इसके बाद ताल वाद्य कचहरी में विभिन्न ताल वाद्यों तबला, नगाड़ा, घटम, ढोलक, पखावज, जेम्बे की संयुक्त प्रस्तुति हुई। इसके बाद शास्त्रीय नृत्य कथक की दो विशेष प्रस्तुतियां रंगायन के मंच पर देखने को मिली। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांतारा मिमिक्री मामला : रणवीर सिंह पर दर्ज एफआईआर रद्द, बिना शर्त माफी मांगी कांतारा मिमिक्री मामला : रणवीर सिंह पर दर्ज एफआईआर रद्द, बिना शर्त माफी मांगी
कर्नाटक हाईकोर्ट ने अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ ‘कांतारा’ के लोक देवता की मिमिक्री मामले में दर्ज आपराधिक कार्रवाई रद्द...
साउथ अफ्रीका भागने से पहले इनामी आरोपी कोे दबोचा, 6.22 करोड़ की ठगी के मामले में चार साल फरार
फिर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति : यूरोपीय कारों पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्यूबा पर लगाए नए प्रतिबंध
कोटा का युवक अटलांटिक महासागर में गिरकर लापता, आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी
दिल्ली बना ग्लोबल ऑन्कोलॉजी विलेज : नई तकनीकों और नेक्स्ट-जेनरेशन कैंसर केयर पर फोकस, उपचार अब दवाओं तक सीमित नहीं
ड्यूटी से गायब 678 सरकारी डॉक्टर्स, 5 मई तक ज्वॉइनिंग नहीं तो प्रेक्टिस पर रोक या लाखों का जुर्माना
एसबीआई बैंक में 4.20 करोड़ का घोटाला, बैंक मैनेजर व असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार