एक दिसंबर को होगी बालाजी महाराज और शिव परिवार प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा, उमड़ेगा आस्था का सैलाब

पांच दिवसीय कार्यक्रम में होंगे कई धार्मिक आयोजन

एक दिसंबर को होगी बालाजी महाराज और शिव परिवार प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा, उमड़ेगा आस्था का सैलाब

कमला नेहरू नगर कनकविहार में 1–5 दिसंबर तक श्रीराम मारुति महायज्ञ होगा। इसमें श्रीरामेश्वर धाम बालाजी महाराज व शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा तथा भव्य कलश यात्रा शामिल है। प्रतिदिन विभिन्न वेद पाठ और अनुष्ठान होंगे। एक दिसंबर को 1100 महिलाओं की कलश यात्रा निकाली जाएगी।

जयपुर। अजमेर रोड कमला नेहरु नगर कनकविहार में 1 से 5 दिसंबर तक विश्व कल्याण की भावना से श्रीराम मारुति महायज्ञ का आयोजन होगा। पांच दिवसीय कार्यक्रम में श्रीरामेश्वर धाम बालाजी महाराज व शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। 

इस दौरान प्रतिदिन गणपति अथर्वशीर्ष, श्रीसुक्त, पुरुष सुक्त, रूद्र सुक्त, रामरक्षास्त्रोत पाठ, वास्तु जाप, नवचंडी पाठ, महामृत्युंजय जाप, रामयण पाठ और सुंदरकांड के पाठ आयोजित होंगे। संयोजक लीलाधर दीक्षित ने बताया कि कार्यक्रम आचार्य श्रवण सामदेव शास्त्री चित्तौड़गढ़ के सानिध्य में होगा। आयोजन के तहत एक दिसंबर को केसरीचंद चौधरी नगर स्थित शिव मंदिर से 1100 महिलाएं भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। 

कलश यात्रा केसरीचंद चौधरी नगर, कमला नेहरू नगर होते हुए कनक विहार स्थित श्रीरामेश्वर धाम बालाजी महाराज मंदिर पहुंचेगी। कलश यात्रा सुबह 8.30 बजे से रवाना होगी, जो 12 बजे तक कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। सेवादार महेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर आस-पास के क्षेत्र में भारी उत्साह है और आयोजन को सफ ल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों से सम्पर्क किया जा रहा है। शर्मा ने बताया कि यज्ञशाला के निर्माण का कार्य गत दस दिन से जारी है, जो पूर्ण हो चुका है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान