सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग और गंदगी फैलाने वालों पर निगम कर रहा है सीसीटीवी कैमरों से निगरानी : सड़क पर कचरा फेंकने पर भी कसा शिकंजा, 10 हजार रुपए का वसूला कैरिंग चार्ज

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण और चालान

सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग और गंदगी फैलाने वालों पर निगम कर रहा है सीसीटीवी कैमरों से निगरानी : सड़क पर कचरा फेंकने पर भी कसा शिकंजा, 10 हजार रुपए का वसूला कैरिंग चार्ज

शहर को साफ, स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगर निगम अधिकारियों की टीमें तैनात करने के साथ ही जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कर रहा है। इसमें सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, परिवहन एवं भंडारण करने वालों के साथ ही सड़कों पर खुले मे कचरा फैलने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

जयपुर। शहर को साफ, स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगर निगम अधिकारियों की टीमें तैनात करने के साथ ही जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कर रहा है। इसमें सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, परिवहन एवं भंडारण करने वालों के साथ ही सड़कों पर खुले मे कचरा फैलने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि राजधानी जयपुर साफ एवं स्वच्छ दिखे इसके लिए निरंतर कार्रवाई करने के साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए चालान प्रकोष्ठ, स्वास्थ्य शाखा द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण और चालान किए जा रहे हैं।

आयुक्त डॉ. सैनी ने कहा कि शहर की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण नगर निगम की सवार्ेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गंदगी फैलाने, अतिक्रमण करने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ  आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। व्यापारियों एवं आमजन से अपील है कि वे स्वच्छ जयपुर के निर्माण में सहयोग करें। उपायुक्त स्वास्थ्य ओम थानवी ने बताया कि गंदगी फैलाने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग करने वालों पर कार्रवाई करते हुए 2 लाख 57 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला गया है, इसके साथ ही 20 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया। कुल 184 कैमरों की मदद से खुले में कचरा फेंकने वालों को ट्रेस कर चालान किया जा रहा है।

कचरा फेंकते पकड़े गए युवक 10 हजार का कैरिंग चार्ज
उपायुक्त स्वास्थ्य ने बताया कि सिविल लाइन जोन में दो युवक सड़क पर कचरा फेंकते हुए कैमरे में ट्रैप हुए। जिऔर 10 हजार रुपए का कैंरिंग चार्ज वसूला गया। इसके साथ ही युवकों से भविष्य में सड़क पर कचरा नहीं फैलाने और निगम की गाड़ी में ही कचरा डालने की शपथ दिलाई गई। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी