कंवरलाल मीणा की विधायकी पर फैसला लंबित, विधानसभा अध्यक्ष एक बार फिर मुख्यमंत्री से कर सकते है चर्चा

मीणा की विधायकी पर अपना फैसला सुनाएंगे

कंवरलाल मीणा की विधायकी पर फैसला लंबित, विधानसभा अध्यक्ष एक बार फिर मुख्यमंत्री से कर सकते है चर्चा

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सरकारी महाधिवक्ता और विधानसभा के प्रमुख शासन सचिव के फैसले के बाद फिलहाल इसे लंबित कर दिया है।

जयपुर। भाजपा के अंता विधानसभा क्षेत्र के विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी पर एक बार फिर से फैसला लंबित हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सरकारी महाधिवक्ता और विधानसभा के प्रमुख शासन सचिव के फैसले के बाद फिलहाल इसे लंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष एक बार फिर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से इस मामले में चर्चा कर सकते हैं।

इसके बाद ही वे मीणा की विधायकी पर अपना फैसला सुनाएंगे। कंवरलाल की विधायकी जाने और न जाने को लेकर 2 राय बनाई गई है। पहली राय के अनुसार कंवरलाल को वर्ष 2018 में निचली अदालत के फैसले के बाद सजा हुई थी, अगर तब से सजा गिनी जाएगी, तो कंवरलाल की विधायकी बच जाएगी, लेकिन हाई कोर्ट के हाल ही में आए फैसले और सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत नहीं मिलने के बाद से उनकी सजा की अवधि जोड़ी जाएगी, तो उनकी विधायकी जाना लगभग तय है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

गर्मी में सुकून की फुहार : आमेर महल में पर्यटकों को मिली राहत, तपन के चलते पर्यटकों का आंकड़ा 1,842 रहा गर्मी में सुकून की फुहार : आमेर महल में पर्यटकों को मिली राहत, तपन के चलते पर्यटकों का आंकड़ा 1,842 रहा
भीषण गर्मी के बीच अगर राहत की ठंडी फुहार। पर्यटन स्थलों पर घूमने का अनुभव और भी खास। ऐसा ही...
कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर टीएमसी का धरना : बैलट बॉक्स से छेड़खानी का आरोप, चुनाव आयोग दी सफाई 
वन्यजीव गणना आज शाम 5 बजे से होगी शुरू, 59 जल स्त्रोतों पर होगी इनकी गणना
आज बुद्ध पूर्णिमा : सम्राट अशोक के समय राजस्थान में हुआ था बौद्ध धर्म का प्रसार, कई जगह स्तूप 
ओडिशा कंकाल मामला: CCTV फुटेज से खुली बैंक की लापरवाही की पोल ; बैंक के दावे झूठे, CCTV ने बताई पूरी कहानी
आईपीएल मैच के दौरान एसएमएस स्टेडियम के आसपास रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्गों पर नो-पार्किंग
अमेरिका में भीषण हादसा: स्कूल में हुए चाकू हमले में 5 लोग घायल, आरोपी गिरफ्तार