उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रयासों और निर्देशन ने सांभर को बनाया पर्यटन का नया डेस्टिनेशन

2025 में 2 लाख से अधिक देशी विदेशी पर्यटक हुए शामिल

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रयासों और निर्देशन ने सांभर को बनाया पर्यटन का नया डेस्टिनेशन

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रयासों एवं निर्देशन से साकार सांभर महोत्सव 2025 में इस बार लगभग 2 लाख से अधिक देशी-विदेशी पर्यटकों के आगमन ने सांभर को पर्यटन का नया डेस्टिनेशन बना दिया है

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रयासों एवं निर्देशन से साकार सांभर महोत्सव 2025 में इस बार लगभग 2 लाख से अधिक देशी-विदेशी पर्यटकों के आगमन ने सांभर को पर्यटन का नया डेस्टिनेशन बना दिया है। राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत का यह उत्सव 24 जनवरी से 28 जनवरी (मंगलवार) तक चला।महोत्सव में आगन्तुक पर्यटकों को धार्मिक, सांस्कृतिक और रोमांचकारी पर्यटन के अनुभव हुए। 

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का कहना है कि सांभर महोत्सव राजस्थान की कला, संस्कृति और प्राकृतिक धरोहर को वैश्विक मंच पर लाने का एक अद्वितीय प्रयास है। इस विशिष्ट एवं अविस्मरणीय, मनमोहक लोक उत्सव ने निश्चित ही सांभर को पर्यटन के क्षेत्र के एक नये सितारे के रूप में उभरा है। जो कि पर्यटकों के लिए लम्बे समय तक अचंभे और आकर्षण केन्द्र बना रहेगा। सांभर महोत्सव अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक प्रमुख आकर्षण बन गया। 

पर्यटन विभाग के उपनिदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि "सांभर महोत्सव 2025" आज से 28 जनवरी तक सैलानियों और स्थानीय लोगों को सांस्कृतिक, धार्मिक और रोमांचक अनुभवों से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि सांभर, की साल्ट लेक अब प्री-वेडिंग शूट और एस्ट्रो टूरिज्म के लिए भी लोकप्रिय हो रही है। झपोक, सांभर सॉल्ट कैंपस, देवयानी तीर्थ सरोवर और मेला ग्राउंड पर इस महोत्सव के दौरान कई भव्य आयोजन हुए। जिसमें पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों में उमंग और उत्साह के साथ शामिल हुए।

Post Comment

Comment List

Latest News

देश से बाहर जाने वाले हर भारतीय को आईटीसीसी लेना जरूरी नहीं : कुछ कानूनी परिस्थितियों में विशिष्ट व्यक्तियों को ही इसकी आवश्यकता, वित्त मंत्रालय ने कहा- सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही रिपोर्ट फर्जी देश से बाहर जाने वाले हर भारतीय को आईटीसीसी लेना जरूरी नहीं : कुछ कानूनी परिस्थितियों में विशिष्ट व्यक्तियों को ही इसकी आवश्यकता, वित्त मंत्रालय ने कहा- सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही रिपोर्ट फर्जी
वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि विदेश यात्रा से पहले सभी भारतीयों के लिए आयकर मंजूरी प्रमाण-पत्र (ITCC) अनिवार्य नहीं...
आरएएस-2024 का फाइनल रिजल्ट जारी : बाड़मेर के दिनेश विश्नोई बने टॉपर, 2391 अभ्यर्थी वरीयता सूची में शामिल
खराब मौसम के बीच जयपुर बना सहारा : 2 इंटरनेशनल फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग, बाद में सुरक्षित रवाना
कापरेन में गहराया पेयजल संकट, तीन दिन से नल सूखे
888 में से 229 सैंपल फेल, 10.75 लाख का वसूला जुर्माना
करोड़ों की सरकारी जमीन अभी भी अतिक्रमियों के कब्जे में, जानें पूरा मामला
वसूली पर ध्यान, खतरे में यात्रियों की जान