किसान ने खेत में पेड़ से लगाई फांसी, ग्रामीण शव रखकर धरने पर बैठे, ग्रामीणों का आरोप- लापता बेटी के मामले में पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की

किसान ने खेत में पेड़ से लगाई फांसी, ग्रामीण शव रखकर धरने पर बैठे, ग्रामीणों का आरोप- लापता बेटी के मामले में पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
उदयपुरिया गांव में 45 वर्षीय गणेश देवरिया ने अपने खेत में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

दूदू। उदयपुरिया गांव में 45 वर्षीय गणेश देवरिया ने अपने खेत में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही गांव और आसपास के क्षेत्र में खबर फैली बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने शव जमीन पर रखकर धरना शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों के अनुसार मृतक गणेश देवरिया की बेटी तीन माह पूर्व अचानक घर से लापता हो गई थी। इस संबंध में परिजनों ने दूदू थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के बावजूद पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते  परिजनों ने आला अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी संपर्क किया, यहां तक कि 23 जुलाई को उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बेरवा के आवास पर पहुंचकर अपनी व्यथा भी सुनाई, लेकिन कहीं से भी संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई।

परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि इस अनदेखी और निष्क्रियता के चलते गणेश मानसिक रूप से बुरी तरह टूट चुका था। अंतत: शुक्रवार सुबह उसने अपने खेत में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त जिला कलेक्टर गोपाल परिहार, एसडीएम रमेश कुमार, एडिशनल एसपी शिवलाल बैरवा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। इस दौरान आरएलपी के रामदयाल ओला, संजय मीणा, कांग्रेस के युवा नेता अरीफ शेख, अध्यक्ष कमलेश रोज समेत कई नेता भी ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए।

घटना के चार घंटे बाद गाड़ौता सरपंच शिवजीराम खोड़िया, राजू रनवा, और अन्य स्थानीय नेता भी पहुंचे। घटना के करीब 10 घंटे बाद भी मृतक के शव को नहीं उठाया गया था और परिजन अपनी मांगों पर अड़े हथे। खबर लिखे जाने तक प्रशासन और परिजनों के बीच किसी प्रकार की सहमति नहीं बन सकी थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित