जयपुर में आज हुई सावन की पहली झमाझम बारिश, लोगों के चेहरे खिले

जयपुर में आज हुई सावन की पहली झमाझम बारिश, लोगों के चेहरे खिले

राजधानी जयपुर के कई इलाकों में आज दोपहर को तेज बारिश हुई। इस बार सावन के महीने की जयपुर में यह पहली झमाझम बारिश है।

जयपुर। राजधानी जयपुर के कई इलाकों में आज दोपहर को तेज बारिश हुई। इस बार सावन के महीने की जयपुर में यह पहली झमाझम बारिश है। हालाकि शहर के चांदपोल, मालवीय नगर, जगतपुरा, सांगानेर, एमआई रोड, सोडाला सहित कई इलाकों में बरसात हुई। लेकिन शहर के झोटवाड़ा, कालवाड़ रोड, मुरलीपुरा सहित कई इलाकों में अभी भी सिर्फ बादल ही छाए हुए हैं। वहीं गर्मी के तीखे तेवरों के बीच परेशान लोगों को आज राहत मिली है। बारिश के चलते शहर में आज जगह जगह पानी का भराव हो गया है और वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में बारिश रुकने के बाद जाम की भी स्थिति पैदा हो गई है। वहीं राजस्थान में आज 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने प्रदेश के टोंक, सवाई माधोपुर, दौसा, अलवर, करौली और धौलपुर में तेज बारिश हो सकती है। जबकि चूरू, हनुमानगढ़ समेत जैसलमेर और बाड़मेर को छोड़कर बाकी जिलों में हल्की बारिश होगी। सवाई माधोपुर के कई एरिया में आज सुबह बरसात का दौर जारी है।

वहीं, बुधवार को हुई तेज बारिश के कारण कोटा के रामगंज मंडी में एक मकान पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। मकान में करंट फैलने से मां-बेटी की मौत हो गई। बुधवार को ही चूरू, अलवर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर जिलों में 2 लेकर 5 इंच तक बरसात हुई।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा
गोदारा ने एचपीसीएल रिफाइनरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत के कार्यकाल...
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : 45 दिन के अंदर लागू करेंगे 7वां वेतन आयोग...अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणापत्र
युद्धविराम शुरू होने के बाद से किसी भी देश पर कोई मिसाइल हमला नहीं, ड्रोन हमलों के लिए अमेरिका जिम्मेदार : आईआरजीसी
राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का अशोक गहलोत की टिप्पणी पर पलटवार, कहा- गहलोत को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए
आरपीएससी जल्द जारी करेगा साक्षात्कार पत्र, रेनल ट्रांसप्लांटेशन-यूरोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी विषय के होंगे साक्षात्कार
तमिलनाडु चुनाव: रिकॉर्ड 4,618 उम्मीदवार मैदान में, टीवीके 234 सीटों पर आजमा रही किस्मत, 23 अप्रैल को होंगे चुनाव
महिला से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो केस : बाइक की आरसी सस्पेंड, आरोपियों के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू