राजस्थान विधानसभा प्रश्नकाल : लूनी नदी का प्रवाह क्षेत्र नहीं होगा प्रभावित, जल संसाधन मंत्री ने कहा- नदी के बहाव क्षेत्र में होगा सुधार 

शहर में जल भराव की स्थिति भी नहीं होगी

राजस्थान विधानसभा प्रश्नकाल : लूनी नदी का प्रवाह क्षेत्र नहीं होगा प्रभावित, जल संसाधन मंत्री ने कहा- नदी के बहाव क्षेत्र में होगा सुधार 

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि अजमेर में बाढ़ समस्या के स्थायी समाधान हेतु डीपीआर बनाई जाएगी। लूनी नदी के प्रवाह क्षेत्र में सुधार और आना सागर झील के ट्रीटेड पानी के सदुपयोग से जलभराव रोकने के प्रयास होंगे।

जयपुर। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने विधानसभा में कहा कि अजमेर शहर में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार गंभीर है।

शून्य काल में विधायक लक्ष्मण राम द्वारा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से रखे मामले पर जवाब देते हुए जल संसाधन मंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि लूनी नदी के प्रवाह क्षेत्र को किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं करके नदी के बहाव क्षेत्र में सुधार करने के लिए डीपीआर तैयार की जाएगी।

उन्होंने कहा कि लूनी नदी का उद्गम अजमेर की नाग पहाड़ी से होता है। इस नदी के प्रवाह क्षेत्र को विस्तृत और सुदृढ़ कर इसकी निकासी को बेहतर किया जाएगा। अजमेर में फूलसागर क़ायड बाँध के प्राकृतिक बहाव क्षेत्र का जीर्णोधार और सुचारू करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए डीपीआर बनाई जाएगी। साथ ही, आना सागर झील के सीवेज ट्रीटेड पानी का आंकलन कर इस जल का अधिकतम सदुपयोग करने के प्रयास किए जाएँगे। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से आनासागर झील में पानी का ओवरफ्लो नहीं होगा और शहर में जल भराव की स्थिति भी नहीं होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली सराय रोहिल्ला-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा  दिल्ली सराय रोहिल्ला-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा 
रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली सराय रोहिल्ला-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चला रहा है। 20-22 फरवरी को दिल्ली से...
प्रदेश के 108 स्थानों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे, रक्तदान शिविरों के बहुरंगीय पोस्टर का विमोचन 
चांदपोल बाजार व्यापार मंडल की बड़ी जीत : शराब ठेके के मामले में कोर्ट ने स्टे देने से किया इनकार, व्यापारियों और नागरिकों के पक्ष में फैसला
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की महत्वपूर्ण पहल : अनावश्यक अनुपालन और विनियमों को राज्य सरकार चरणबद्ध रूप से करेगी कम, कार्य योजना को दिया अंतिम रूप
एआई पर हो सभी का अधिकार : चंद देशों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता एआई का भविष्य, गुटेरेस ने कहा- यह सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में सहायक
एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद एंड्रयू माउंटबेटन गिरफ्तार : लगे थे कई संगीन आरोप, जानें क्या है मामला 
राजस्थान में अब संभाग स्तर पर लगेगी पेंशन अदालत, अप्रैल से होगी शुरुआत