राजस्थान विधानसभा प्रश्नकाल : 24 साल में नहीं बढ़ी मंदिरों की सहायता राशि, सरकार के पास राशि में वृद्धि का कोई प्रस्ताव नहीं

प्रत्येक मंदिर को न्यूनतम 1200 रुपए वार्षिक सहायता दी जा रही 

राजस्थान विधानसभा प्रश्नकाल : 24 साल में नहीं बढ़ी मंदिरों की सहायता राशि, सरकार के पास राशि में वृद्धि का कोई प्रस्ताव नहीं

राज्य के सहायता प्राप्त मंदिरों की अनुदान राशि पिछले 24 वर्षों से स्थिर है। देवस्थान विभाग के अनुसार, अंतिम वृद्धि 23 मई 2012 को हुई थी, तब न्यूनतम 1,200 रुपए वार्षिक निर्धारित किए गए थे। वर्तमान सरकार के पास राशि बढ़ाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

जयपुर। राज्य में सहायता प्राप्त मंदिरों की अनुदान राशि पिछले 24 वर्षों से नहीं बढ़ाई गई है। सरकार के पास फिलहाल इस राशि में बढ़ोतरी का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

विधानसभा में देवस्थान विभाग से जुड़े अतारांकित प्रश्न के जवाब में तथ्य सामने आया। सरकार की ओर से दिए गए लिखित उत्तर में स्पष्ट किया गया कि वर्तमान में सहायता प्राप्त मंदिरों की अनुदान राशि बढ़ाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। सदन में दी गई जानकारी के अनुसार, सहायता राशि में अंतिम वृद्धि 23 मई 2012 को की गई थी। उस समय देवस्थान विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत न्यूनतम वार्षिक सहायता राशि 1200 रुपए प्रति मंदिर निर्धारित की गई थी, जो आज भी लागू है।

हालांकि, इसके बाद से अब तक राशि में कोई संशोधन नहीं किया गया। वर्तमान में सहायता प्राप्त प्रत्येक मंदिर को न्यूनतम 1200 रुपए वार्षिक सहायता दी जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

चांदपोल बाजार व्यापार मंडल की बड़ी जीत : शराब ठेके के मामले में कोर्ट ने स्टे देने से किया इनकार, व्यापारियों और नागरिकों के पक्ष में फैसला चांदपोल बाजार व्यापार मंडल की बड़ी जीत : शराब ठेके के मामले में कोर्ट ने स्टे देने से किया इनकार, व्यापारियों और नागरिकों के पक्ष में फैसला
चांदपोल बाजार व्यापार मंडल को कानूनी सफलता मिली। दुकान नंबर 145 के शराब ठेके के ठेकेदार की स्टे याचिका न्यायालय...
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की महत्वपूर्ण पहल : अनावश्यक अनुपालन और विनियमों को राज्य सरकार चरणबद्ध रूप से करेगी कम, कार्य योजना को दिया अंतिम रूप
एआई पर हो सभी का अधिकार : चंद देशों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता एआई का भविष्य, गुटेरेस ने कहा- यह सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में सहायक
एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद एंड्रयू माउंटबेटन गिरफ्तार : लगे थे कई संगीन आरोप, जानें क्या है मामला 
राजस्थान में अब संभाग स्तर पर लगेगी पेंशन अदालत, अप्रैल से होगी शुरुआत
जयपुर के कानोता में बिजली के तार से फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या, ब्याज के लेन-देन को लेकर परिचित ने दी थी धमकी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कुशल वित्तीय प्रबंधन के नए आयाम स्थापित, गत वर्ष की तुलना में 2025-26 में 34.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई दर्ज