आमागढ़ सफारी में दिखा लेपर्ड का मस्तीभरा अंदाज, दो बघेरों की अठखेलियों ने जीता पर्यटकों का दिल
आमागढ़ में भी पर्यटकों को हो रहे लेपर्ड के दीदार, दिसंबर तक सफारी फुल
झालाना लेपर्ड सफारी के बाद अब आमागढ़ लेपर्ड सफारी से भी लेपर्ड का खूबसूरत वीडियो सामने आया है। सफारी के दौरान कैमरे में कैद हुए इस नजारे में दो लेपर्ड एक-दूसरे के साथ अठखेलियां करते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
जयपुर। झालाना लेपर्ड सफारी के बाद अब आमागढ़ लेपर्ड सफारी से भी लेपर्ड का खूबसूरत वीडियो सामने आया है। सफारी के दौरान कैमरे में कैद हुए इस नजारे में दो लेपर्ड एक-दूसरे के साथ अठखेलियां करते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दोनों के इस चंचल अंदाज ने जंगल सफारी के रोमांच को और बढ़ा दिया। पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ ही आमागढ़ और झालाना लेपर्ड सफारी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
एसीएफ जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि इन दिनों पर्यटन सीजन के चलते दोनों ल सफारी फुल चल रही है। दिसंबर तक यही स्थिति रहने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि झालाना के साथ आमागढ़ में भी पर्यटकों को लेपर्ड सहित अन्य वन्यजीवों के शानदार दीदार हो रहे हैं। इससे जयपुर की वाइल्डलाइफ टूरिज्म को भी बढ़ावा मिल रहा है। नोट.... फोटो वीडियो से निकाला है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Nov 2026 12:30:25
सोशल मीडिया पर वायरल युवती के वीडियो से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। युवती ने ईआर गाड़ी में...

Comment List