सरकार की प्राथमिकता में शामिल नहीं महिला सुरक्षा : किशोरी से दुष्कर्म की खबरें राजस्थान सरकार की खोल रही है पोल, केवल थोथे गाल बजाकर कानून व्यवस्था पर राग अलापती है सरकार; रेप केस पर बोले गहलोत
महिला सुरक्षा पर कुछ ठोस नहीं कहा
राज्य सरकार केवल थोथे गाल बजाकर कानून व्यवस्था पर राग अलापती है, लेकिन असलियत ये है कि राजस्थान में कोई भी बालिका या महिला सुरक्षित नहीं है।
जयपुर। सीकर में नाबालिग से बलात्कार घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर हमला बोला है। गहलोत ने कहा कि सिर्फ नारों तक सीमित है “बहुत हुआ नारी पर अत्याचार, अबकी बार भाजपा सरकार। सीकर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म एवं श्रीगंगानगर में किशोरी से दुष्कर्म से गर्भवती होने की ये खबरें राजस्थान सरकार की पोल खोल रही हैं।
राज्य सरकार केवल थोथे गाल बजाकर कानून व्यवस्था पर राग अलापती है, लेकिन असलियत ये है कि राजस्थान में कोई भी बालिका या महिला सुरक्षित नहीं है। मुख्यमंत्री ने 2 घंटे लम्बा भाषण विधानसभा में दीया पर महिला सुरक्षा पर कुछ ठोस नहीं कहा। यह दिखाता है कि महिला सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल ही नहीं है।
Comment List