कानून के रखवालों ने थामा प्रकृति की सुरक्षा का जिम्मा : 5100 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 

डीजीपी राजीव शर्मा ने लगाया औषधीय गुणों से भरपूर कदम्ब का पौधा

कानून के रखवालों ने थामा प्रकृति की सुरक्षा का जिम्मा : 5100 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 

हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने पर्यावरण के प्रति अपनी गहरी जिम्मेदारी का भी परिचय दिया

जयपुर। राजस्थान पुलिस अकादमी का परिसर हरे-भरे रंग से खिल उठा। 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने पर्यावरण के प्रति अपनी गहरी जिम्मेदारी का भी परिचय दिया। पुलिस अकादमी के समस्त स्टाफ ने मिलकर एक ही दिन में 5100 पौधे लगाए, जो भविष्य के लिए एक वादा हैं।

इस महत्वपूर्ण पहल का नेतृत्व करते हुए राजस्थान पुलिस के महानिदेशक राजीव शर्मा ने एक कदंब का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कदंब न केवल अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान रखता है, बल्कि इसके फल, पत्ते और छाल का उपयोग कई तरह की औषधियों में भी होता है। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम केवल एक शुरुआत है। हमारा लक्ष्य है कि हम हरियालो राजस्थान अभियान को एक जन आंदोलन में बदलें। 

डीजीपी शर्मा ने कहा कि पुलिस का काम सिर्फ अपराध रोकना नहीं बल्कि समाज के हर पहलू की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है, जिसमें पर्यावरण की सुरक्षा भी शामिल है। महानिदेशक के इस प्रेरणादायक संदेश के साथ निदेशक आरपीए एस. सेंगाथिर और प्राचार्य  शंकर दत्त शर्मा ने भी अपने सभी अधीनस्थों के साथ अशोक, गुलमोहर, और खजूर जैसे छायादार और फलदार वृक्षों का रोपण किया।

निदेशक आरपीए सेंगाथिर ने कहा कि पुलिसकर्मियों के हाथों से लगे ये 5100 पौधे आने वाले वर्षों में अकादमी के वातावरण को शुद्ध बनाएंगे और राजस्थान के हरित भविष्य की एक नई कहानी लिखेंगे। यह पहल पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा है कि कैसे हर व्यक्ति अपनी छोटी सी कोशिश से एक बड़ा बदलाव ला सकता है।

Read More बदमाश ने गर्भवती महिला के अलावा एक और महिला के साथ की थी छेड़छाड़, आरोपी को पकड़ने के लिए टीम ग्वालियर रवाना

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल