पिछली बैठक में महापौर नहीं पहुंची : इस बार पार्षदों ने कराया इंतजार, कोरम के अभाव में करीब 2 घंटे देरी से शुरू हुई ईसी की बैठक

नजरअंदाज करते हुए कोरम को पूरा होने का इंतजार किया

पिछली बैठक में महापौर नहीं पहुंची : इस बार पार्षदों ने कराया इंतजार, कोरम के अभाव में करीब 2 घंटे देरी से शुरू हुई ईसी की बैठक

बैठक में 13 सदस्य ही पहुंचे और उप महापौर पुनीत कर्णावट के अलावा शील धाबाई, अभय पुरोहित, अर्चना शर्मा, हरीश शर्मा, रश्मि सैनी समेत कुल 10 सदस्यों ने बैठक के बीच एक लिखित ज्ञापन मेयर को भिजवाया।

जयपुर। नगर निगम जयपुर ग्रेटर के प्रथम बोर्ड की आखिरी कार्यकारी समिति (ईसी) की आनन फानन में आयोजित बैठक में राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला। पिछले माह आयोजित बैठक मे सदस्य पहुंच गए थे, लेकिन महापौर डॉ. सौम्या अपने चैबर से बाहर नहीं निकली। इस बार महापौर निर्धारित समय पर पहुंच गई लेकिन सदस्यों के नहीं पहुंचने पर कोरम पूरा नहीं हुआ और करीब दो घंटे पर कोरम पूरा करने का इंतजार किया गया। 
ईसी के सदस्यों ने नाराजगी जताई कि बीस घंटे से भी कम समय में एजेंडा भेजा गया जो सभी को नहीं मिला, इससे नाराज होकर सदस्यों ने मीटिंग का बहिष्कार किया और उनको मनाने की मशक्कत करनी पड़ी। 

बैठक में 13 सदस्य ही पहुंचे और उप महापौर पुनीत कर्णावट के अलावा शील धाबाई, अभय पुरोहित, अर्चना शर्मा, हरीश शर्मा, रश्मि सैनी समेत कुल 10 सदस्यों ने बैठक के बीच एक लिखित ज्ञापन मेयर को भिजवाया और बैठक के बुलाने का विरोध जताते हुए 6 अथवा 7 नवंबर को बैठक बुलाने और 7 दिन पूर्व का नोटिस जारी करने की मांग रखी। इसे लेकर अभय पुरोहित बैठक में आए और महापौर को ज्ञापन देकर चले गए। लेकिन महापौर ने इसे नजरअंदाज करते हुए कोरम को पूरा होने का इंतजार किया।

 

Tags:  mayor

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान