बदमाशों ने बनाया ज्वैलरी की दुकान को निशाना : देशी पोटाश बम फेंककर फैलाई दहशत, लाखों के आभूषण लूट ले गए, व्यापारियों में दहशत

घटना के बाद लोगों में आक्रोश

बदमाशों ने बनाया ज्वैलरी की दुकान को निशाना : देशी पोटाश बम फेंककर फैलाई दहशत, लाखों के आभूषण लूट ले गए, व्यापारियों में दहशत
बदमाशों को आसपास लोगों के एकत्रित होने का आभास हुआ तो मौके से भाग निकले।

बगरू। जुगल बाजार में हथियारबंद नकाबपोश तीन बदमाशों ने शाम एक ज्वेलरी की दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दुकान में घुसकर हथियारों की नोक पर लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण  लूट ले गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 6.50 बजे एक बाइक पर सवार होकर आए तीन हथियारबंद नकाबपोश बदमाश जुगल बाजार स्थित रत्नेश्वरी ज्वेलर्स की दुकान में घुसे और दुकान में मौजूद कर्मचारियों व ग्राहकों को बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर महज 3 मिनट में लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण बैग में भरकर पिस्तौल लहराते हुए बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

 प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाशों ने देशी पोटाश बम फेंककर बाजार में दहशत फैला दी, बदमाशों से सहमे व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। वारदात की सूचना पर एसीपी हेमेंद्र शर्मा, थानाधिकारी दिनेश शर्मा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदार मनमोहन शर्मा व दुकान के कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम आलोक सिंघल भी मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी लेकर पुलिस टीमों को बदमाशों की तलाश में रवाना किया गया। समाचार लिखे जाने तक लूटी गई ज्वेलरी की कीमत का आकलन नहीं किया जा सका। व्यापारियों ने बताया कि तीन बदमाश चेहरे पर कपड़ा बांधकर दुकान में घुसे। बदमाशों को आसपास लोगों के एकत्रित होने का आभास हुआ तो मौके से भाग निकले।

बदमाशों ने बाहर खड़ी उनकी बाइक को स्टार्ट किया। हवा में बंदूके लहराते हुए मौके से निकल गए। एसीबी बगरू हेमेन्द्र शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएसटी की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है। मौके पर मिले सबूतों के आधार पर जांच की जा रही है। मौके से मिले सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों के पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना के बाद लोगों में आक्रोश
बाजार में हुई इस वारदात के बाद लोगों में आक्रोश देखा गया। व्यापारियों ने इस घटना के विरोध में दुकानें बंद करा दी। व्यापारियों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। लूट की वारदात करने आए आरोपी बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुए हैं।

Read More हस्तशिल्प निर्यात को रफ्तार देने के लिए ईपीसीएच का ‘एग्रेसिव एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन’ 

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 17 जिलों में येलो अलर्ट Weather Update : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 17 जिलों में येलो अलर्ट
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय। मौसम विभाग ने 17 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। जयपुर और...
रूसी विदेश मंत्रालय का दावा: यूक्रेनी ऑर्थोडॉक्स चर्च के पादरियों की जबरन लामबंदी तेज, कानूनी छूट के प्रावधानों की अनदेखी
विष्णुदेव साय के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी : सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो, अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप
नगर निगम चुनाव नामांकन को लेकर बदलाव, वार्ड 31 से 40 के प्रत्याशियों को नामांकन भरने हीरापुरा की जगह खातीपुरा जाना होगा
राजधानी में बारिश ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल, सड़कों पर जलभराव से शहर हुआ बेहाल
पोषाहार खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी : 16 अस्पताल में भर्ती, चिकित्सकों ने सैंपल जांच के लिए भेजे
स्कूलों के पास जंक फूड की बिक्री पर रोक,  हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान