रमजान के पहले जुमे की नमाज : इमामों ने समझाया रोजे का महत्व, कहा- रमजान बरकत का महीना

अमन-चैन के लिए दुआएं

रमजान के पहले जुमे की नमाज : इमामों ने समझाया रोजे का महत्व, कहा- रमजान बरकत का महीना

उन्होंने पूरी दुनिया में शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए प्रार्थना की।

जयपुर। राजधानी की विभिन्न मस्जिदों में रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा की गई। मस्जिदों में इमामों ने जुमे की नमाज अदा करवाई। मुख्य  नमाज जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद में हुई। यहां  इमाम ने नमाज पढ़ाई। उन्होंने कहा कि रमजान बरकत का महीना है, इस दौरान रोजा रखने के साथ-साथ अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखना भी जरूरी है। यह वही पवित्र महीना है, जिसमें कुरान नाजिल हुई थी। रमजान मगफि रत क्षमा का महीना है। जुमे की नमाज के अंत में इमाम ने विशेष दुआ की।

उन्होंने पूरी दुनिया में शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए प्रार्थना की। साथ ही सभी लोगों की मगफिरत के लिए भी दुआ मांगी गई। घाटगेट, रामगंज, शास्त्रीनगर सहित शहर की मस्जिदों के इमामों ने रोजे का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि हर वयस्क महिला और पुरुष पर रोजे फ र्ज हैं। ध्यान रहे कि सिर्फ भूखे-प्यासे रहना ही रोजा नहीं है। नमाज के बाद देश की खुशहाली, अमन-चैन के लिए दुआएं की गईं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई