रेप करने वालों को नपुंसक कर छोड़ देना चाहिए : बागडे

महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों की पिटाई करें

रेप करने वालों को नपुंसक कर छोड़ देना चाहिए : बागडे

राज्यपाल ने महात्मा गांधी वेटरनरी कॉलेज के ऑडिटोरियम में संबोधित करते हुए कहा कि कानून से अपराधियों को डर लगता है या नहीं, ये नहीं मालूम।

भरतपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि रेप करने वाले लोगों को नपुंसक कर छोड़ देना चाहिए,  तब ऐसे अपराध कम होंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों की पिटाई करनी चाहिए। राज्यपाल सोमवार को भरतपुर जिला बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जब हमारे महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज का राज था, उस समय एक पटेल गांव का मुखिया रहता था। उसने रेप किया। इसके बाद शिवाजी महाराज ने आदेश दिया कि रेप करने वाले को मारो मत, इसके हाथ-पैर तोड़ दो। मरते दम तक वह वैसा ही रहा। ऐसे कानून भी थेए जब लोगों को डर रहता था कि कैसे खुद को कंट्रोल किया जाए। भावना को पढ़ाई के रूप में कंट्रोल किया जा सकता है। हम सब भाई-बहन हैं, यह स्कूल-कॉलेज में पढ़ाएं तो महिलाओं-लड़कियों के लिए बहन की भावना रहेगी।

फिर भी ऐसे अपराध रुक नहीं रहे
राज्यपाल ने महात्मा गांधी वेटरनरी कॉलेज के ऑडिटोरियम में संबोधित करते हुए कहा कि कानून से अपराधियों को डर लगता है या नहीं, ये नहीं मालूम। 12 साल से कम उम्र वाले बच्चे-बच्ची से किसी ने छेड़छाड़ की, किसी ने रेप या कुकर्म किया तो उसे फांसी की सजा है। फिर भी ऐसे अपराध रुक नहीं रहे। रोज ऐसे मामले सुनाई देते हैं। अपराधियों में कानून का डर दिखाई नहीं दे रहा। 

महाराष्ट्र का दिया उदाहरण
बागडे ने कहा कि हमारे महाराष्ट्र में एक नगर पंचायत है। वहां कुत्ते बहुत हो गए थे। उनकी संख्या बढ़ती जा रही थी। वहां कुत्तों को नपुंसक बना दिया गया। इसके बाद कुत्तों की संख्या कम हो गई। ऐसे ही जो लोग रेप करते हैं, उनके लिए भी वही कायदा बनाएं। उन लोगों को नपुंसक करके छोड़ दिया जाए। उनकी शादी भी नहीं होगी। उन्हें हमेशा वैसे ही रहना पड़ेगा। वह जब गांव में घूमेगा तो लोग उसे पहचानेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

दोनों कीमती धातुओं में सीमित घट-बढ़ : चांदी सस्ती और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  दोनों कीमती धातुओं में सीमित घट-बढ़ : चांदी सस्ती और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव 
सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं के भाव में सीमित उतार-चढ़ाव। चांदी 3500 रुपए घटकर 2,77,500 रुपए प्रति किलो। शुद्ध सोना...
आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर : इमोशनल लव स्टोरी की दिखी झलक, जानें रिलीज डेट 
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर कांग्रेस का निशाना: सरकार कर रही परंपरा का उल्लंघन, पीएम मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर उठाए सवाल
झुंझुनूं के ‘रीढ़ का टीला’ में मिला हजारों साल पुराने मानव बसावट का प्रमाण : पुरातात्विक उत्खनन में प्रागैतिहासिक औज़ार, मंदिर स्थापत्य और 11वीं-12वीं शताब्दी की मूर्तियों के मिले अवशेष 
जयपुर पुलिस आयुक्त की 14 मार्च को जनसुनवाई : बगरू सर्किल के बगरू, सेज, भांकरोटा एवं बिंदायका थानों के परिवादियों की करेंगेे जनसुनवाई
ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित, यूसुफ पेजेशकियन ने किया चोटिल होने की खबरों का खंडन 
पीएम मोदी का केरल-तमिलनाडु दौरा: 16,450 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास, नई रेल सेवाओं को दिखाएंगे हरी झंडी