भानु सप्तमी पर त्रिपुष्कर योग का दुर्लभ संयोग, सूर्य उपासना से मिलेगा अमोघ फल

जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता

भानु सप्तमी पर त्रिपुष्कर योग का दुर्लभ संयोग, सूर्य उपासना से मिलेगा अमोघ फल

माना जाता है कि इस दिन सूर्य उपासना से अमोघ फल का लाभ मिलने की संभावना है

जयपुर। भानु सप्तमी पर त्रिपुष्कर योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। माना जाता है कि इस दिन सूर्य उपासना से अमोघ फल का लाभ मिलने की संभावना है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 20 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को भानु सप्तमी पर्व मनाया जा रहा है। यह तिथि इस बार रविवार को पड़ने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, इस दिन दुर्लभ त्रिपुष्कर योग, सिद्ध योग तथा शुभ नक्षत्रों का संगम बन रहा है। यह संयोग साधकों के लिए अत्यंत शुभ फलदायी है।

भानु सप्तमी पूर्णतया सूर्य देव को समर्पित पर्व है। इस दिन श्रद्धालु गंगा स्नान कर सूर्य देव की विधिपूर्वक पूजा करते हैं। सुविधा न होने पर गंगाजल मिले जल से स्नान कर घर पर ही पूजा की जा सकती है। सूर्य को अर्घ्य देने के साथ 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करना विशेष फलदायी माना गया है। त्रिपुष्कर योग दोपहर 11:48 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा। वहीं सिद्ध योग रात्रि 12:13 बजे तक प्रभावी रहेगा। इन योगों में की गई पूजा, दान और व्रत से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और सूर्य उपासना करने से आत्मबल, आरोग्यता और सफलता प्राप्त होती है। भक्त अन्न, जल, धन का दान कर पुण्य अर्जित करते हैं। डॉ. व्यास के अनुसार, भानु सप्तमी पर व्रत करने से जाने-अनजाने के पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पंचायतों के परिसीमन को चुनौती देने वाली एसएलपी, हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश में दखल से इनकार सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पंचायतों के परिसीमन को चुनौती देने वाली एसएलपी, हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश में दखल से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान में पंचायत मुख्यालय परिवर्तन व परिसीमन अधिसूचनाओं को चुनौती देने वाली एसएलपी खारिज कर दी। सीजेआई...
आज का भविष्यफल     
जेईई-मेन : राजस्थान फिर रहा शीर्ष पर, गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 14 से घटकर 12 हुई परसेंटाइल हासिल करने वालों की संख्या 
प्राचीन श्री लक्ष्मी जगदीश मंदिर तक पहुंचना हुआ श्रद्धालुओं के लिए कष्टदायक : मांस की दुकानों, गंदगी और अतिक्रमण से आस्था पर पड़ रही है चोट
पीएम मोदी का दावा, बोलें-एआई समिट के नतीजे प्रगतिशील, नवाचारी और अवसरों से भरपूर भविष्य का करेंगे निर्माण
ईरानी सरकार की बड़ी घोषणा, कहा अगर अमेरिका प्रतिबंध हटा दें तो हम समझौते के लिये तैयार, दोनों पक्षों ने बैठक को बताया अच्दी शुरूआत 
पंच गौरव योजना से निखर रहा आमेर का पर्यटन वैभव, सैलानियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं