संगीत गुरु राजीव भट्ट की अनकही दास्तान, 17 अक्टूबर को आरआईसी में सजेगी सुरों की महफिल
कार्यक्रम शाम 6 बजे आरआईसी लघु सभागार-द्वितीय, जयपुर में
संगीत प्रेमियों के लिए 17 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम ‘अनकही दास्तान’ आयोजित। स्वरमय की ओर से आरआईसी लघु सभागार-द्वितीय में शाम 6 बजे होने वाले कार्यक्रम में संगीत गुरु राजीव भट्ट अपनी संगीत यात्रा और साधना प्रस्तुत। कार्यक्रम में भारतीय संगीत की मधुरता और विविध रंगों की झलक।
जयपुर। संगीत प्रेमियों के लिए शहर में एक खास शाम सजने जा रही है। स्वरमय की ओर से संगीत गुरु राजीव भट्ट की संगीत यात्रा पर आधारित विशेष कार्यक्रम ‘अनकही दास्तान’ का आयोजन 17 अक्टूबर को किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे आरआईसी लघु सभागार-द्वितीय, जयपुर में होगा। इसमें राजीव भट्ट अपनी संगीत साधना और सुरों के सफर को प्रस्तुत करेंगे।
कार्यक्रम में भारतीय संगीत की मधुरता और विविध रंगों की झलक देखने-सुनने को मिलेगी। राजीव भट्ट ने बताया कि संगीत प्रेमियों और कला के रसिकों के लिए यह शाम विशेष अनुभव लेकर आएगी। यह आयोजन जयपुर की सांस्कृतिक गतिविधियों में एक सुंदर अध्याय जोड़ने वाला होगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
07 Oct 2026 17:25:39
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक अपनी ही पार्टी की कार्यशैली पर सवाल...

Comment List